सुलतानपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बनेगा वृहद गौ संरक्षण केंद्र, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया भूमि पूजन
खबर सार :-
सुलतानपुर में 1.60 करोड़ की लागत से गौ संरक्षण केंद्र बनाया जाएगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि गौ संरक्षण केंद्र के निर्माण से आवारा गोवंशों की समस्या का समाधान होगा और ग्रामीणों के साथ किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
खबर विस्तार : -
सुलतानपुर: विकास खंड धनपतगंज की ग्राम पंचायत खारा के पांडे का पुरवा में शनिवार को 1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वृहद गौ संरक्षण केंद्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। 240 गोवंशों की क्षमता वाले इस गौ संरक्षण केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा और किसानों को फसलों के नुकसान से राहत मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शैलेंद्र प्रताप सिंह रहे। उनके साथ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दिव्यराज सिंह 'लकी' ने की। इस परियोजना का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश की निर्माणदायी संस्था सी एंड डी एस (Construction & Design Services) द्वारा कराया जाएगा।
भूमि पूजन के अवसर पर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वृहद गौ संरक्षण केंद्र के बनने से क्षेत्र में खुले घूम रहे गोवंशों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा। इससे किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान में कमी आएगी और सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी नियंत्रण लगेगा।
उन्होंने ग्राम प्रधान दिव्यराज सिंह 'लकी' के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को ग्राम पंचायत में स्वीकृति दिलाने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए। उनकी सक्रियता, जनहित के प्रति समर्पण और विकास के प्रति सकारात्मक सोच के कारण ही ग्राम पंचायत को 1.60 करोड़ रुपये की इस महत्वपूर्ण परियोजना की सौगात मिली है। एमएलसी ने विश्वास जताया कि ग्राम प्रधान भविष्य में भी क्षेत्र के विकास कार्यों को इसी प्रकार गति देते रहेंगे।
भूमि पूजन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने गौमाता को हरा चारा खिलाकर गौसेवा और पशु संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर अजय प्रताप सिंह, राधे रमण दुबे, मनीष उपाध्याय, दुलारे यादव, अजय गुप्ता, अंकित शर्मा सहित ग्राम सभा के अनेक सम्मानित नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ेंः-Bharat Tiwari encounter case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि, जांच पर उठे नए सवाल
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-16
-
महेश चन्द्र नवहाल बने एनपीसीसी के निदेशक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी
2026-07-16
-
2026-07-16
-
साइबर ठगी पर यूपी पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, 1930 हेल्पलाइन और 11 सुरक्षा नियम अपनाने की अपील
2026-07-16
-
तत्काल टिकट बुकिंग हुई और सुरक्षित, रेलवे ने लागू किया अनिवार्य OTP सत्यापन
2026-07-16
-
2026-07-16
-
2026-07-16
-
हरेला पर्व पर मसूरी में पौधरोपण, नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा- सुंदर, साफ और हरा-भरा बनेगा माॅल रोड
2026-07-16
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शतायु प्रतिभा जोशी को दी बधाई
2026-07-16
-
अमृत भारत स्टेशन योजनाः जैसलमेर रेलवे स्टेशन की बदली सूरत, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
2026-07-16
-
मिर्जापुर में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे परिवार को कुचला, तीन की मौत
2026-07-16
-
हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा माॅनसून, 18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
2026-07-16
-
बरेली में स्कॉर्पियो-कैंटर की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-07-16
-
Tamil Nadu Weather:चेन्नई में गर्मी और उमस से नहीं मिलेगी राहत, 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
2026-07-16
-
उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में हादसा, झारखंड के एक मजदूर की मौत
2026-07-16