दिशा समिति की बैठक: सांसद राम भुआल निषाद ने योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
खबर सार :-
एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत जरूरतमंद परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा मजदूरी का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए।
खबर विस्तार : -
सुलतानपुर: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुलतानपुर सांसद राम भुआल निषाद ने की, जबकि अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा सह-अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे। बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, विधायक मोहम्मद ताहिर खान, जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, अमृत 2.0, स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, समग्र शिक्षा अभियान, पीएम पोषण योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि तथा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर भी जोर दिया। इसके अलावा टीएचआर (टेक होम राशन) प्लांट का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
वहीं विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने प्राथमिक विद्यालयों में शौचालयों की स्थिति सुधारने की आवश्यकता पर बल देते हुए अधिकारियों से इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने को कहा।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राम भुआल निषाद ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का समयबद्ध समाधान करने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता, जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि दिशा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी अनुपालन कराया जाएगा, ताकि जिले में विकास योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंच सके।
यह भी पढ़ेंः-सुलतानपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बनेगा वृहद गौ संरक्षण केंद्र, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया भूमि पूजन
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06