रामपुरः शहर के मिस्टन गंज स्थित कूचा देवी दास क्षेत्र में गौरव जैन के आवास पर ज्ञानपुर सुखदेव क्लासेस के सहयोग से एक एसआईआर जागरूकता कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में शहर क्षेत्र के बीएलओ का सहयोग करते हुए 50 से अधिक फॉर्म भरवाए गए।
उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा प्रदेश स्तर पर एसआईआर को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है तथा प्रशासन भी मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर अत्यंत सतर्क व जागरूक है। इस उद्देश्य से मतदाताओं को अपने फॉर्म समय पर भरने के लिए निरंतर निर्देशित किया जा रहा है।
अनु मिश्रा ने बताया कि एसआईआर मतदाता सूची के शुद्धिकरण की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से आगामी चुनाव व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस संदर्भ में आयोजित यह कैंप आम नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध होगा।
ज्ञानपुर सुखदेव क्लासेस के निदेशक सुखदेव मिश्रा ने बताया कि भविष्य में भी नियमित रूप से इस प्रकार के जागरूकता कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जा सके और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाया जा सके।
इस अवसर पर ज्ञानपुर सुखदेव क्लासेस के निदेशक सुखदेव मिश्रा, अनु मिश्रा, गौरव जैन, पूजा जैन, बीएलए राजेंद्र कुमार अग्रवाल, बीएलओ शिवांगी गुप्ता, बीएलओ फ्रफुल सेन गुप्ता, एक्सपर्ट फैकल्टी केशव कुमार मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
इतिहास सतत और नवाचार का विषय: डॉ. बालमुकुंद पांडे
निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर रेडक्रॉस ने किया संगोष्ठी का आयोजन
बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण