रामपुरः उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने रामपुर जिले के मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत जिले की सभी पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 34-स्वार, 35-चमरव्वा, 36-बिलासपुर, 37-रामपुर एवं 38-मिलक (अ0जा0) में ग्राम सभा और वार्ड समितियों की बैठकों में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने बूथ पर उपस्थित होकर मतदाता नामावली के सम्बन्धित आलेख्य पढ़कर सुनाते हैं और उपस्थित मतदाताओं से नामों का सत्यापन कराते हैं।
इस दौरान BLO के पास फार्म-6, 7 और 8 उपलब्ध रहे, जिससे मतदाता अपनी जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो लोग 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि तक मतदाता सूची में शामिल नहीं थे, या जिनका नाम किसी कारणवश छूट गया है, वे भी अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें फार्म-6 भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कराना होगा।
इसके अलावा, उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी अर्हता तिथियां 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर, 2026 हैं। जो भी नागरिक इन तिथियों तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके होंगे या जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे भी फार्म-6 के माध्यम से अपने नाम का पंजीकरण करवा सकते हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे समय रहते अपने नामों की जांच कर लें और यदि आवश्यक हो तो अपनी जानकारी अपडेट कराएं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक और पूर्ण बनाना है, ताकि आने वाले चुनावों में हर योग्य मतदाता को मतदान का अधिकार प्राप्त हो सके।
उन्होंने यह भी बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का सत्यापन सुनिश्चित किया जा रहा है और इसके लिए जिला प्रशासन तथा निर्वाचन अधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम से रामपुर जिले में मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद होगी, जिससे लोकतंत्र की मजबूत नींव सुनिश्चित होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-28
Twisha Sharma Death Case: हाईकोर्ट ने खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत, सीबीआई ले सकती है रिमांड
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-27
2026-05-27
भक्ति और आस्था के रंग में डूबा जीवागंज, ठाकुर जी के दर्शन को उमड़ रहे भक्त
2026-05-27
पीलीभीत में बेखौफ खनन माफिया, बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
2026-05-27
तिलस्वां फिर बना मौत का घाट, खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 3 की मौत, 3 गंभीर
2026-05-27
शिकायत निस्तारण को लेकर सख्त हुए डीएम गौरांग राठी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
हिमाचल में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
2026-05-27
केरलम के पूर्व सीएम पीनाराई विजयन के घर ED का छापा, समर्थकों का हंगामा, अधिकारियों पर फेंके पत्थर
2026-05-27
2026-05-27
बांग्लादेश लौटने को हकीमपुर चेक पोस्ट पर जुटे सैकड़ों अवैध प्रवासी, दस्तावेजों की हो रही जांच
2026-05-27