Bundelkhand Expressway Accident: बुंदेलखंड एक ही दिन एक ही एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे से मचा कोहराम, एक की मौत, 12 से अधिक घायल

खबर सार :-
बुंदेलखंड में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे ट्रक क्लीनर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हुआ है। इसके साथ ही इसी एक्सप्रेस वे पर मजदूरों से भरा एक डीसीएम दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे दर्जनों से अधिक लोग घायल हो गए।
Bundelkhand Expressway Accident: बुंदेलखंड एक ही दिन एक ही एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे से मचा कोहराम, एक की मौत, 12 से अधिक घायल
खबर विस्तार : -

Bundelkhand Expressway Accident: जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर एक ही दिन में हुई दो घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। इसमें पहली घटना एक्सप्रेस वे पर हुई, जहां मजदूरों और उनके परिवार से भरी एक डीसीएम दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दर्जनों से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ महोबा की ओर जा रही एक ट्रक बुंदेलखंड से होकर गुजर रहा था। डीसीएम में सवार सभी लोग काम खत्म करने के बाद अपने जनपद महोबा की ओर लौट रहे थे।

Bundelkhand Expressway Accident: डीसीएम और बालू से भरे ट्रक की भिड़ंत

बताया जा रहा है कि डीसीएम तेज रफ्तार में थी, जिस कारण बालू से भरे ट्रक में अनियंत्रित होकर लड़ गई। टक्कर के बाद डीसीएम सड़क के दूसरी ओर जा गिरा। उसमे सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। कई लोग डीसीएम पलटने के बाद उसके अंदर फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इस घटना की सूचना मिलते ही जालौन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इस घटना में 12 से अधिक लोग के घायल होने की खबर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद लंबे समय तक वहां यातायात प्रभावित रहा। 

Bundelkhand Expressway Accident: ट्रक और डंपर की टक्कर में युवक की मौत

दूसरी घटना बुंदेलखंड से ही आई हैं, जहां एक्सप्रेस वे पर एक भीषण हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिरिया सलेमपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 22 वर्षीय झांसी के भोजला गांव निवासी ट्रक क्लीनर छोटू उर्फ अरुण कुमार की मौत हो गई। टक्कर के समय वह घायल होकर वाहन के केबिन में फंस गया था। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और राहत बचाव दल ने उसे बाहर निकाला और पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन भेज दिया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Bundelkhand Expressway Accident: हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल  

पुलिस के मुताबिक टक्कर के बाद डंपर चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में जुटी है। युवक की मौत की खबर उसके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों को इस बात की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जिस कारण  एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया, जिस कारण घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने और यातायात की स्थिति को सामान्य करने में जुटी है। 

ये भी पढ़ें: Barabanki News: बाराबंकी में एक ही दिन तीन सड़क हादसों से दहशत का माहौल, दुर्घटना में डेढ़ माह के मासूम सहित चार की मौत

अन्य प्रमुख खबरें