बांदा। मानव तस्करी के संवेदनशील मामले में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) बांदा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस आरोपी के साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर एक महिला को ₹1,38,000 में खरीदकर जबरन शादी कराने का आरोप लगा था। यह गिरफ्तारी पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस लाइन के पीछे मोर्चरी के पास से की गई। पूरा मामला 22 नवंबर 2025 को तब सामने आया, जब जनपद चित्रकूट की एक विवाहित महिला ने AHTU बांदा में प्रार्थना पत्र देकर सनसनीखेज आरोप लगाए। पीड़िता के अनुसार, 20 नवंबर को उसकी ही मां मुन्नी और भाई जयनारायण उसे बहाने से बांदा लाए और हरियाणा निवासी कृष्ण कुमार पुत्र शिवराम के हाथ ₹1,38,000 में बेच दिया। पीड़िता का कहना था कि न सिर्फ उसे बेचा गया, बल्कि उसकी जबरन शादी भी करा दी गई, जबकि वह पहले से विवाहित है।
पीड़िता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान जुटाए गए विस्तृत बयान, तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यात्मक जानकारियों के आधार पर मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार को 25 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।
जारी प्रेस नोट के अनुसार, मामले में मुख्य आरोपी के सहयोगी एवं घटना में प्रत्यक्ष रूप से शामिल बलराम पुत्र राजेन्द्र, निवासी ग्राम बडोकी, थाना हसनपुर, जिला पलवल (हरियाणा) को भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 04/25, धारा 143(2)/336(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय (AHTU बांदा) एवं आरक्षी प्रशांत कुमार शामिल रहे, जिन्होंने बलराम को दबोचते ही मामले में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जोड़ दी है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी और उसका यह साथी मिलकर पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने में शामिल थे। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट इस मामले को विशेष संवेदनशीलता के साथ देख रही है तथा जल्द ही अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
श्याम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, वररुथिनी एकादशी पर लगेगा मेला
इतिहास सतत और नवाचार का विषय: डॉ. बालमुकुंद पांडे
निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर रेडक्रॉस ने किया संगोष्ठी का आयोजन
बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता