अयोध्या : रामनगरी एक बार फिर सांस्कृतिक वैभव से जगमगाने जा रही है। 19 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक नीलकंठ लॉन, नाका, अयोध्या में श्री अवध धाम महोत्सव 2026 का विशाल आयोजन होने जा रहा है। 15 दिनों तक चलने वाले इस भव्य महोत्सव में संस्कृति, कला, साहित्य और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
इस महोत्सव में अयोध्या और देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभाशाली कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रमों में गायन, नृत्य, मॉडलिंग शो, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, अवध नाइट, भोजपुरी नाइट, लाफ्टर नाइट, डांडिया नाइट, गजल नाइट, स्पेशल नाइट और एक शाम शहीदों के नाम जैसे विशेष समारोह शामिल होंगे। इसके साथ ही बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता तथा समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मानित करने के लिए भव्य सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।
महोत्सव के अध्यक्ष मोहित महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अयोध्या की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और आमजन को स्वस्थ एवं समृद्ध सांस्कृतिक मनोरंजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से शहर की सांस्कृतिक पहचान और अधिक सशक्त होगी।
महोत्सव के वरिष्ठ सहयोगी एवं कार्यक्रम प्रभारी अमरीष चंद्र पांडेय के नेतृत्व में एक समर्पित टीम तैयार की गई है। विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अलग–अलग प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है, जो महोत्सव को सफल बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
अयोध्या वासियों के साथ ही देशभर के दर्शकों के लिए यह महोत्सव एक शानदार अवसर है, जहाँ वे एक ही स्थान पर कला, संस्कृति और मनोरंजन का अद्भुत अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। मोहित महाराज ने कहा आइए, हम सभी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाएं!
अन्य प्रमुख खबरें
इतिहास सतत और नवाचार का विषय: डॉ. बालमुकुंद पांडे
निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर रेडक्रॉस ने किया संगोष्ठी का आयोजन
बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण