AC blast in Dehradun Panosia Hospital: उत्तराखंड के पैनोसिया अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना बुधवार सुबह की है। इस हादसे में आईसीयू में भर्ती 55 वर्षीय महिला वीरवती की जान चली गई, वार्ड के बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया है। आग के कारण आईसीयू वार्ड धुएं से भर गया और मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई। हादसे के शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। मौके पर पहुंचे फायर विभाग की टीम ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर आग पर काबू पाने में कामयाब रही।
उत्तराखंड के पैनोसिया अस्पताल में जब आग लगी तो उस समय आईसीयू वार्ड में 5 से 6 मरीज भर्ती थे। बुधवार की सुबह अचानक आईसीयू वार्ड के एसी से धुंआ उठने लगा। कुछ ही समय में धुंए ने भयंकर आग का रुप ले लिया और पूरा वार्ड धुंए से भर गया। अस्पताल में मौजूद लोगों के मुताबिक वार्ड से धुएं का गुबार देखा इसके कुछ समय बाद ही आईसीयू में भयंकर आग लग गई। अस्पताल में मौजूद स्टाफ द्वारा मरीजों को तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन 55 वर्षीय वीरवती की इस हादसे में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत झुलसने के बजाय दम घुटने के कारण हुई है। प्रशासन की तरफ से अभी तक मौत के कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
हादसे के बाद वार्ड के बाकी मरीजों को व्हील चेयर की मदद से कैलाश और पास के बाकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती दो मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद देहरादून के कई अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए जा रहे हैं। इस पर CFO अभिनव त्यागी ने कहा, अस्पताल में सभी तरह की फायर सेफ्टी के इंतजाम मौजूद थे, जिसमें तीन इमरजेंसी एग्जिट, स्मोक सेंसर, फायर एक्सटिंग्विशर और होज रील की सुविधाएं थीं।
चीफ फायर के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। प्रशासन की तरफ से लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए फिलहाल के लिए अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं को सीज कर दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम
बल्दीराय में लेखपालों का फूटा आक्रोश, अतिरिक्त क्षेत्रों का चार्ज जमा कर जताया विरोध