लखनऊ : योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। योगी आदित्यनाथ 19 मार्च, 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से लगातार इस पद पर बने हुए हैं। यूपी के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का कुल कार्यकाल (आजादी से पहले सहित) 8 वर्ष 127 दिन का था। देश की सभी प्रमुख योजनाओं में उत्तर प्रदेश राज्य को शीर्ष पर ला रहे योगी आदित्यनाथ ने लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव और एनडी तिवारी के साथ-साथ मायावती और अखिलेश यादव जैसे नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है।
अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन की प्राचीर पर आठवीं बार ध्वजारोहण किया है, जो एक नया रिकॉर्ड है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान मिली है। उत्तर प्रदेश में कभी अस्थिरता और अराजकता का बोलबाला था, लेकिन आज यह राज्य निवेश, बुनियादी ढ़ांचे और कानून-व्यवस्था के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक ऐसा शासन मॉडल विकसित हुआ है जिसमें जनभागीदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। "नया उत्तर प्रदेश" अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक जमीनी हकीकत बन गया है। यह एक ऐसा राज्य बन गया है जो राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह ऐतिहासिक कार्यकाल उनकी प्रतिबद्धता, प्रशासनिक क्षमता और जनता से मिले अपार विश्वास का उदाहरण है।
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में आठ वर्ष 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। अब वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक इस पद पर बने रहने वाले पहले नेता बन गए हैं। इससे पहले, गोविंद बल्लभ पंत के नाम सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री हैं। वे उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो एक पूर्ण कार्यकाल के बाद लगातार दोबारा इस पद पर बने रहेंगे। वे 2022 में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान, वे भाजपा के सबसे प्रमुख और प्रभावशाली चेहरों में से एक थे। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ। जिसके बाद 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
योगी आदित्यनाथ ने 1998 में 26 वर्ष की आयु में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया और देश के सबसे युवा सांसदों में से एक थे। वह गोरखपुर से लगातार पांच बार लोकसभा पहुंचे। योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मठ के महंत भी हैं। गोरखनाथ मठ के महंत यानी मुख्य पुजारी योगी आदित्यनाथ ने अपने आध्यात्मिक गुरु महंत अवैद्यनाथ के निधन के बाद महंत का पदभार संभाला था। वह 2014 से गोरखनाथ मठ के महंत के रूप में कार्यरत हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चार दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ा था। प्रधानमंत्री मोदी ने 25 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,078 दिनों का कार्यकाल पूरा किया और इसे पूरा करते हुए इंदिरा गांधी के लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”