Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में विपक्ष पर करारा प्रहार किया। बीजेपी प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित इस जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि “गरीबों के हक पर डकैती डालने वाले और पशुओं का चारा डकारने वाले लोग बिहार का भला नहीं कर सकते।” उनके इस बयान पर सभा में 'जय श्री राम' के नारे गूंज उठे।
योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि जब बिहार में कांग्रेस और राजद की सरकारें थीं, तब न तो सड़कें थीं और न ही बिजली। गरीबों के पास न घर था, न शौचालय और न ही राशन की सुविधा। उन्होंने कहा, “जो लोग पशुओं का चारा खा गए, वे गरीबों को राशन क्या देंगे?” सीएम योगी ने कहा कि एनडीए सरकार गरीबों के सम्मान और विकास के लिए काम कर रही है, जबकि विपक्ष ने केवल अपने परिवार का हित साधा।

मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने हमेशा भगवान राम का अपमान किया है। राजद ने रथयात्रा रोकी, कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में भगवान राम को काल्पनिक बताया। ये वही लोग हैं जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को रोकने का पाप किया था। तो ऐसी मानसिकता और पापाचरण करने वाले लोगों से जनता के भले की उम्मीद करना बेमानी होगा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिन्हें उत्तर प्रदेश की जनता ने बार-बार खारिज किया, वे अब बिहार आकर झूठ बोल रहे हैं कि हम नाम बदल रहे हैं। हम नाम नहीं, काम से पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में जब बुलडोजर माफियाओं पर चलता है और उनकी संपत्ति गरीबों में बांटी जाती है, तब समाजवादी पार्टी को दर्द होता है। ये वही लोग हैं, जिनके शासनकाल में गुंडे और माफिया थाने और चौकियां चलाते थे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा के बड़े नेता आज भी खानदानी माफियाओं को ‘मजबूत आदमी’ कहकर गले लगाते हैं। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “भगवान ने इन्हें यही श्राप दिया है कि ये जिंदगी भर माफियाओं की कब्र पर फातिहा पढ़ते रहेंगे और जनता इन्हें हमेशा ठुकराती रहेगी।”

मुख्यमंत्री ने मोहिउद्दीननगर की जनता से कहा कि अब समय आ गया है कि गुलामी के प्रतीक नामों को मिटाया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमने फैजाबाद का नाम अयोध्या और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया, वैसे ही अब मोहिउद्दीननगर को मोहन नगर बनाने की दिशा में बढ़ना चाहिए।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने दरभंगा में भव्य रोड शो किया, जहां भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन बिहार में एनडीए सरकार की वापसी का संकेत है। योगी ने कहा, “सुशासन की सुदृढ़ नींव पर समृद्ध और विकसित बिहार का निर्माण तभी संभव है जब एनडीए की सरकार बने।”
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत