West Bengal News: कोलकाता मिड डे मील विवाद, स्कूलों के खाने से अंडा हटाने की आशंका पर सियासी घमासान, TMC ने BJP पर साधा निशाना

खबर सार :-

पश्चिम बंगाल में मिड डे मील को लेकर छिड़ा विवाद का मुख्य कारण राज्य सरकार द्वारा इस योजना की जिम्मेदारी ISKCON को सौंपने और भोजन की थाली से अंडे हटाने की हैं। टीएमसी ने इसे बंगाल की खान-पान की परंपरा पर हमला और बच्चों से उनका पोषण छीनने का आरोप लगाया है।
West Bengal News: कोलकाता मिड डे मील विवाद, स्कूलों के खाने से अंडा हटाने की आशंका पर सियासी घमासान, TMC ने BJP पर साधा निशाना

खबर विस्तार : -

West Bengal News: कोलकाता के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील में संभावित बदलाव को लेकर विवाद बढ़ गया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि मिड डे मील में अंडा परोसा जाएगा या नही, क्योंकि अभी तक इसको लेकर सरकार की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

West Bengal News: कोलकाता में मिड डे मील को लेकर सियासी घमासान

पश्चिम बंगाल विधासभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी और टीएमसी के नेता लगातार आरोप लगा रहे थे कि अगर बीजेपी की सरकार बनीं तो बंगाली समाज की थाली पर पाबंदी लग सकती है। खान-पान पर नजर रखी जाने लगेगी और मांस-मछली और अंडा खाने को नहीं मिलेगा। मिड डे मील से संभावित अंडा हटाए जाने के मुद्दे के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अगुवाई वाली बीजेपी सरकार के फैसले ने इस मुद्दे पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। टीएमसी के बागी गुट के विधायक ऋतब्रत बनर्जी से लेकर ममता बनर्जी गुट के नेता कुणाल घोष और डेरेक ओ ब्रायन ने इस मुद्दे पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को आए अभी दो महीने ही हुए हैं। ममता बनर्जी ने चुनाव के दौरान जो आशंका जताई थी, उसके रुझान सामने दिख रहे हैं। 

West Bengal News: मिड डे मील की जिम्मेदारी इस्कॉन को सौंपी जाएगी- स्वपन दासगुप्ता

पश्चिम बंगाल में सरकार का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने घोषणा की थी कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कोलकाता नगर निगम क्षेत्र के स्कूलों में मिड डे मील की जिम्मेदारी इस्कॉन को सौंपी जाएगी। बता दें कि मिड डे मील पॉलिसी के अंतर्गत प्राइमरी स्कूलों में सभी छात्रों को वितरित किए जाने वाले भोजन की लागत 6.78 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दी गई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कोलकाता में यह व्यवस्था लागू होने में एक से दो महीने का समय लग सकता है। सरकारी घोषणा के बाद आशंका जताई जा रही है कि जब इस्कॉन ग्रुप मिड डे मील की तैयारी करेगा। इस बात का मुद्दा इसलिए भी तुल पकड़ रहा है कि क्योंकि इस्कॉन में वेजीटेरियन फूड ही बनता है। 

West Bengal News: अंडे हटाकर बच्चों को पोषण से वंचित किया जा रहा है- डेरक ओ ब्रायन 

इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने बताया कि सोशल मीडिया पर चर्चित मेन्यू अभी तक ट्रस्ट की ओर से जारी नहीं किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मेन्यू तय होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। हालांकि टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरक ओ ब्रायन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "चुनाव प्रचार के दौरान मछली खाने को लेकर हुए तमाशे के बाद, गुजरात जिमखाना आखिरकार अपना असली चेहरा दिखा रहा है। बंगाल में नई बीजेपी सरकार काम पर लग गई है। विरोधियों पर अंडे फेंके जाते हैं, लेकिन मिड-डे मील से अंडे हटाकर बच्चों को पोषण से वंचित किया जा रहा है। शाकाहार थोपा जा रहा है। बंगाल इसे स्वीकार नहीं करेगा।"

ये भी पढ़ें: UP BJP New Team: पंकज चौधरी ने जारी की बीजेपी की नई टीम, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

अन्य प्रमुख खबरें