West bengal election result: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पश्चिम बंगाल चुनाव ठीक उसी अंदाज में देखा गया, जैसा दिल्ली विधानसभा चुनाव में देखा गया था और इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे भी दिल्ली विधानसभा जैसे ही नजर आ रहे हैं। जिस तरह दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नतीजे मिले थे, ठीक वैसा ही रिजल्ट पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिल रहा है। कांग्रेस का पश्चिम बंगाल में यह लगातार दूसरी बार चुनाव है, जब इसकी शुरुआत अभी तक शून्य पर अटकी है।
पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में जिस दिन चुनाव था, उस दिन राहुल गांधी ने ग्रेटर निकोबार प्रोजेक्ट के विषय में अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर सरकार पर हमला बोला था। वह वीडियो निकोबार के कैंपबेल बे में प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे आदिवासी नेताओं से मिलने के बाद जारी की गई थी। इसके बाद सरकार ने भी इस पर पलटवार किया था। राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान दो बार पश्चिम बंगाल का दौरा किया था और कुल पांच रैलियां की थीं। बात करें 2024 के चुनाव की तो उसमें राहुल गांधी ने एक बार भी चुनावी प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा नहीं किया था और साल 2021 में उन्होंने एक बार बंगाल का दौरा पर गए और दो रैलियां की थीं।
चुनाव आयोग के कड़े निर्देश के बावजूद पश्चिम बंगाल के पहले चरण के मतदान में ही 23 अप्रैल को आसनसोल में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। कांग्रेस ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल के गुंडों ने पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या की है, इससे यह साफ होता है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है। राहुल गांधी ने भी इस पर पलटवार करते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की वोटिंग के बाद टीएमसी से जुड़े गुंडों द्वारा की गई हत्या बेहद निंदनीय है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। पश्चिम बंगाल में आज लोगतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडा राज चल रहा है। वोट के बाद विरोधी आवाजों को डराना, मारना, मिटाना- यही टीएमसी का चरित्र बन चुका है।''
कोलकाता की रैली में राहुल गांधी ममता बनर्जी पर पूरी तरह से हमलावर दिखे, उनका कहना था कि टीएमसी ने बंगाल में कोई काम नहीं किया है। लोगों को रोजगार नहीं दिया गया है। टीएमसी की खराब सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हुआ है।आर जी कर मेडिकल जैसी शर्मनाक घटनाएं हमारे सामने आईं।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-18
2026-06-18
केजरीवाल बोले- भारतीयों की मौत का मुद्दा ट्रंप के सामने मजबूती से उठाएं पीएम मोदी, वरना....
2026-06-17
2026-06-17
2027 चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, अखिलेश ने बुलाई ब्राह्मण नेताओं की अहम बैठक
2026-06-17
Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को फिर बड़ा झटका? जानिए कौन हैं वो 7 सांसद जो छोड़ सकते हैं साथ!
2026-06-17
2026-06-17
अकाल तख्त के तलब करने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी सफाई, बोले- झूठा प्रचार फैलाने के लिए...
2026-06-16
भवानीपुर सीट के नतीजे को ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, याचिका दायर
2026-06-16
2026-06-15
2026-06-15
TMC में बगावत! काकोली घोष का दावा- 'हमारे साथ 22 सांसद', कल स्पीकर से अलग गुट की मांग
2026-06-15
West Bengal Politics: बागी विधायकों ने थामा NCPI का दामन, TMC पर कब्जा छोड़ने की पीछे दो बड़ी वजहें
2026-06-15
2026-06-14
2026-06-14