Waqf Law: वक्फ कानून को लेकर सियासी दंगल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा (Jammu Kashmir Assembly) में मंगलवार को एक बार फिर वक्फ संशोधन एक्ट के मुद्दे पर सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP ) और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (PC) के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे के चलते स्पीकर अब्दुल रहीम राठेर को सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पीडीपी विधायक वहीद पारा और पीसी विधायक सज्जाद गनी लोन अपनी सीट से खड़े हो गए और वक्फ संशोधन एक्ट पर चर्चा की मांग करने लगे। इस दौरान एनसी विधायक सलमान सागर और सज्जाद गनी लोन के बीच जुबानी झड़प भी हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर 'भाजपा के हाथों में खेलने' का आरोप लगाया।
हालांकि स्पीकर ने हंगामा कर रहे विधायकों से बार-बार अपनी सीटों पर जाने की अपील की, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आई। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी और वक्फ संशोधन अधिनियम पर चर्चा की अनुमति देने से इनकार कर दिया। साथ ही इस अधिनियम पर चर्चा न करने के फैसले का विरोध करने पर पीडीपी विधायक वहीद पारा को विधानसभा परिसर से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इसलिए सदन में इस पर चर्चा नहीं की जा सकती।
विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए वहीद पारा ने कहा कि देश के एकमात्र मुस्लिम बहुल राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर उमर अब्दुल्ला को वक्फ संशोधन अधिनियम पर चर्चा के लिए सदन में मौजूद रहना चाहिए था। उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जम्मू-कश्मीर मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, अगर पूरे भारत में कोई मुस्लिम मुख्यमंत्री है, तो वह जम्मू-कश्मीर में है। पूरे देश के 24 करोड़ मुसलमान इसे देख रहे हैं।"
अन्य प्रमुख खबरें
कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण के बाद लिए पांच अहम फैसले
2026-06-04
शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड का मुख्य आरोपी सीबीआई के शिकंजे में, बकियों की तलाश जारी
2026-06-04
गृह मंत्रालय पर टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, मची हलचल
2026-06-04
Laapata Ladies Poster: भाजपा ने महुआ मोइत्रा से सायोनी तक TMC की महिला नेताओं पर कसा तंज
2026-06-04
2026-06-03
राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ममता ने लिया बड़ा फैसला, TMC की सभी समितियां भंग
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
विधानसभा चुनाव में हार के बाद युवाओं से संपर्क साधेगी DMK, कल से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान
2026-06-01
सोनारपुर घटना पर सियासत तेज: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, विपक्षी नेताओं ने भी की निंदा
2026-05-30
महंगाई, बिजली संकट और नीट पेपर लीक को लेकर सपा का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
2026-05-30
2026-05-29
तृणमूल कांग्रेस का संकट का दौर! अरूप चक्रवर्ती और शांतनु सेन ने भी छोड़ा प्रवक्ता पद
2026-05-28
2026-05-28