Vijay Thalapathy Oath Ceremony: तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटों पर जीत हासिल कर विजय की पार्टी टीवीके ने अपने जीत का परचम लहराया है। आज सुबह यानी 10 मई को विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वासनाथ आर्लेकर विजय को चेन्नई के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगें। उन्होंने शनिवार 9 मई को टीवीके प्रमुख विजय को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला किया था।
टीवाके प्रमुख विजय थलापति वीसाके के समर्थन के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। विजय ने राज्यपाल आर्लेकर से मुलाकात करने के बाद वीसीके और आईयूएमएल से मिले समर्थन पत्र सौंपा, जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला किया। बता दें कि वियज को 108 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और उन्हें बहुमत से थोड़ा ज्यादा सीट के लिए वीसीके और आईयूएमएल का साथ चाहिए था, जिसके बाद दोनों पार्टी द्वारा विजय को समर्थन मिला है। दोनों पार्टियों के समर्थन को मिलाकर टीवीके के पास अब 120 सीटें हो गई हैं। लोकभवन की सूचना के अनुसार संविधान संविधान के प्रावधानों के तहत राज्यपाल ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और विजय को मंत्रिमंडल के गठन के लिए भी आमंत्रित किया है।
इसके साथ ही राज्यपाल आर्लेकर ने विजय को 13 मई तक विश्वास मत हासिल करने का समय दिया है। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगें। इसके साथ ही विपक्ष के अन्य नेता भी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार सुबह तमिलनाडु जाने के लिए आईजीआई हवाई अड्डे पर दिखाई दिए। कांग्रेस नेता माणिकम टैगोर ने विजय को बधाई देते हुए कहा, लोग सामाजिक न्याय, समानता, विकास औऱ मानवीय शासन पर आधारित समावाशी तमिलनाडु की उम्मीद करते हैं। हमारा मानना है कि विजय के नेतृत्व में एक जन-केंद्रित, पारदर्शी, सुशासित प्रशासन स्थापित किया जाएगा।
टीवीके ने 108 सीटों पर जीत हासिल की थी, जो बहुमत के आंकड़ों से 10 सीट कम थी। इस बार तमिलनाडु चुनाव में डीएमके और एआईएडीएमके दोनों बहुमत हासिल करने में नाकाम रही। तमिलनाडु की जनता को बदलाव चाहिए था। टीवाके को कांग्रेस, वामपंथी दलों, VCK और IUML का समर्थन मिल गया है, जिसके बाद उनके पास कुल 120 विधायकों का समर्थन है। जिसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री बनने की जरूरत थी। आज तमिलनाडु की जनता को एक नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
विजय ने राज्यपाल से पेश किया दावा, तमिलनाडु में सरकार गठन की तैयारी तेज
शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद राहुल गांधी का बिहार सरकार पर हमला
थलापति विजय के साथ किसने किया विश्वासघात? तमिलनाडु में सियासी साजिश
वोटर्स के नाम काटकर बने सीएम, सुवेंदु के शपथ के बाद अभिषेक बनर्जी का तंज
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: सुवेंदु अधिकारी के साथ इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ
TMC lost bengal election reasons: पश्चिम बंगाल टीएमसी की हार का कारण ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी?
बंगाल में हिंसा का दौर जारी, हावड़ा में बमबारी, धारा 144 लागू
West Bengal: सरकार गठन की तैयारी तेज, शाह करेंगे विधायकों संग बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
रोमांचक मोड़ पर पहुंची तमिलनाडु की राजनीति! पलानीस्वामी के दावे पर विजय की चेतावनी
बड़ा सियासी संकट! इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता, राज्यपाल ने भंग की विधानसभा
तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय! सरकार बनाने के दावे के साथ राज्यपाल से मिले विजय