नई दिल्ली : लोकसभा के शीतकालीन सत्र में सोमवार को 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा चल रही है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् इतिहास और वर्तमान से गहराई से जुड़ा हुआ है।
लोकसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि इसने पूरे देश को आजादी की लड़ाई के लिए जगाया और ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी। यह सिर्फ बंगाल के स्वदेशी आंदोलन या किसी चुनाव तक सीमित नहीं है।
उन्होंने याद दिलाया कि राष्ट्रीय चेतना जगाने के लिए उस समय 'वंदे मातरम् समिति' भी बनाई गई थी। सन 1906 में जब भारत का पहला राष्ट्रीय झंडा तैयार किया गया, उसके बीच में 'वंदे मातरम्' लिखा हुआ था। उस समय 'वंदे मातरम्' नाम से एक अखबार भी निकलता था। राजनाथ सिंह ने कहा कि 'वंदे मातरम्' के साथ उतना न्याय नहीं हुआ, जितना होना चाहिए था। जन-गण-मन राष्ट्रीय भावना में पूरी तरह समा गया, किंतु 'वंदे मातरम्' को जान-बूझकर दबाया गया।
सदन के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम्' के साथ इतिहास ने बड़ा छल किया है। इस अन्याय की बात हर भारतीय को जाननी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन सारी कोशिशों के बावजूद 'वंदे मातरम्' का महत्व कभी कम नहीं हुआ। यह स्वयं में पूर्ण है, पर इसे अपूर्ण सिद्ध करने की बार-बार कोशिश की गई। इस अन्याय के बावजूद 'वंदे मातरम्' आज भी करोड़ों भारतीयों के हृदय में जीवंत है।
उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम्' के साथ जो अन्याय हुआ, उसे जानना जरूरी है। देश की भावी पीढ़ी 'वंदे मातरम्' के साथ अन्याय करने वालों की मंशा जान सके। आज हम 'वंदे मातरम्' की गरिमा को फिर से स्थापित कर रहे हैं। राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत को बराबर का दर्जा देने की बात की गई थी। जन-गण-मन और वंदे मातरम् भारत माता की दो आंखें हैं। वंदे मातरम् राजनीतिक नहीं है।
कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि 'वंदे मातरम्' को उपेक्षित किया गया। उसे खंडित किया गया। वह धरती जिस पर 'वंदे मातरम्' की रचना हुई थी, उसी धरती पर 1937 में कांग्रेस ने उसे खंडित करने का निर्णय लिया था। 'वंदे मातरम्' के साथ हुए राजनीतिक छल और अन्याय के बारे में सभी पीढ़ियों को जानना चाहिए, इसीलिए इस पर चर्चा हो रही है। क्योंकि यह अन्याय एक गीत के साथ नहीं था, यह आजाद भारत के लोगों के साथ था।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत