BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के 'ट्रंप टैरिफ' के आतंक से उभर रही नई चुनौतियों का जिक्र किया और कहा कि इससे निपटने के लिए ठोस और व्यापक सुधारवादी रुख अपनाने की जरूरत है।
मायावती ने मोदी सरकार को सलाह देते हुए कहा कि ट्रंप के टैरिफ से निपटने के लिए, ख़ासकर सत्तारूढ़ दल भाजपा को व्यापक जनहित और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए अपनी नीतियों और कार्यक्रमों में ठोस सुधारवादी रुख अपनाने की जरूरत है। अन्यथा, देश के विशाल बहुजनों की गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा, घर-बार छोड़कर पलायन की मजबूरी आदि समस्याएं और भी जटिल हो जाएंगी और दुनिया में देश के मान-सम्मान पर भी असर डालेंगी।
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि 9 अक्टूबर को पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि राजधानी लखनऊ स्थित 'मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल' पर ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी। इस अवसर पर वह स्वयं शामिल होकर कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी और आगे की राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा करेंगी। स्मारक के जीर्णोद्धार के बाद लंबे समय बाद यहां कोई बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
मायावती ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल बसपा को कमजोर करने की गुप्त साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने और उन्हें शासक वर्ग बनने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। बसपा सरकारों में सर्व समाज को समान अवसर और विकास मिला था, जिसे अब रोका जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में धार्मिक स्थलों और संतों-गुरुओं के अनादर की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह समाज में नफरत फैलाने की साजिश है। सरकारों को संकीर्ण व सांप्रदायिक राजनीति छोड़कर ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि देश में शांति बनी रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”