लखनऊ, देश की प्रमुख ट्रेन वंदे भारत में 19 जून को हुई मारपीट की घटना में बबीना विधायक की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दिल्ली से रानी कमलापति को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में बबीना विधायक एवं एक यात्री के बीच सीट के मसले को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें बबीना विधायक पर आरोप है की ट्रेन झांसी पहुंचने पर उनके साथियों ने उस यात्री के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की। वीडियो फुटेज में उस यात्री की नाक से खून बहता दिखाई पड़ रहा है। कल इस घटना के और भी वीडियो फुटेज मिले हैं, जिसमें यात्री के साथ कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फुटेज में बबीना विधायक भी खड़े दिख रहे हैं। इस घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से बबीना विधायक को नोटिस दिया गया है। इसका जवाब सात दिन के अंदर देने के लिए कहा गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी विधायक गोविंद नारायण शुक्ला ने 22 जून की शाम को एक कारण बताओं नोटिस जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया व मीडिया के माध्यम से उपलब्ध विडिओ फुटेज में ट्रेन में किया गया आचरण व कृत्य से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सात दिन में भाजपा प्रदेश कार्यालय को स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
इस प्रकरण पर बबीना विधायक राजीव सिंह का कहना है कि उन्हें अभी तक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन जैसे ही नोटिस मिलेगा तो पूरा पक्ष शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा जाएगा। उनका कहना है कि वह जब ट्रेन से उतर रहे थे तभी कुछ लोगों ने यात्री के साथ मारपीट कर दी, उन्होंने ऐसा करने से उन लोगों को रोका भी जब कानूनी कार्रवाई की जा रही थी तो किसी को भी यात्री के साथ मारपीट नहीं करना चाहिए था। जिसने भी यात्री के साथ मारपीट की है वह गलत है। इस प्रकरण में डीआईजी जीआरपी राहुल राज ने बताया कि यह मामला जीआरपी थाने में दर्ज है। जांच में हर बिंदु को इसमें शामिल किया जा रहा है। पूरे प्रकरण की जानकारी व रिपोर्ट भी तलब की है। विवेचना के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत