लखनऊ : देश के रक्षामंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह आज रविवार 20 अप्रैल को शहर में हैं। अपने आगमन के दूसरे दिन उन्होंने शुभचिंतकों एवं भाजपा के लोगों से मुलाकात की। रक्षामंत्री ने शहर की प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यां की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ में ऐतिहासिक काम हुए हैं। इनमें गोमतीनगर का रेलवे स्टेशन तो राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। इससे पहले वह 19 अप्रैल को सांसद खेल महाकुंभ के बाद मुन्नू खेड़ा स्थित एसएमडी लान में पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिले थे।
श्री सिंह ने संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मैंने ईमानदारी से काम किया है। ज्यादा काम पूरा करने की कोशिश भी करता हूं। बातचीत के दौरान उन्होंने 104 किमी रिंगरोड, अवध चौराहा पर निर्माणाधीन अंडर पास, विश्व में लखनऊ के प्रति बदलते नजरिए, लखनऊ से बन रहे ब्रह्मोस मिसाइल, चौधरीचरण सिंह टर्मिनल 3, गोमतीनगर के रेलवे स्टेशन और पारा ओवर ब्रिज के निर्माण को उपलब्धियां में गिनाया।
कुछ कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सीवेज सिस्टम की आलोचना की तो उन्होंने कहा कि जैसा सीवेज सिस्टम लखनऊ में होना चाहिए वैसा अभी नहीं है। राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर अधिकारियों के साथ बैठक करके अमृत योजना के तहत समाधान निकाला जाएगा। संवाद कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत