Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। लालू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह ऐलान किया। दरअसल तेज प्रताप यादव ने शनिवार को अनुष्का यादव नाम की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते का ऐलान किया था। हालांकि बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। लेकिन तेज प्रताप की इस पोस्ट के बाद विपक्षी दल लगातार आरजेडी परिवार पर हमला बोल रहे थे। जिसके बाद लालू यादव को बड़ा फैसला लेना पड़ा।
Tej Pratap Yadav: लालू यादव ने कहा-
आरजेडी प्रमुख ने कहा, "वह खुद अपने निजी जीवन के अच्छे-बुरे और गुण-दोष को देखने में सक्षम हैं। जो भी उनके साथ संबंध रखेगा, उसे अपने विवेक से फैसला लेना चाहिए।" उन्होंने लिखा, 'निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना सामाजिक न्याय के लिए हमारे सामूहिक संघर्ष को कमजोर करती है। बड़े बेटे की गतिविधियां, सार्वजनिक आचरण और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं हैं। इसलिए उपरोक्त परिस्थितियों के कारण मैं उन्हें पार्टी और परिवार से निकालता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उनकी किसी भी तरह की कोई भूमिका नहीं होगी। उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।'
लालू यादव के अलावा तेज प्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव ने भी कहा कि वह (तेज प्रताप) अपनी निजी जिंदगी के बारे में फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष लालू यादव के फैसले के समर्थन में हैं। उन्होंने तेज प्रताप के बारे में कहा कि वह बालिग हैं, और अपना फैसला खुद ले सकते हैं।
गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने शनिवार को फेसबुक पर एक लड़की के साथ तस्वीर शेयर कर बताया कि वह 12 साल से रिलेशनशिप में हैं और एक-दूसरे से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से यह बात शेयर करना चाह रहे थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी और कुछ देर बाद फिर से उसी कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर की और बताया कि वह रिलेशनशिप में हैं। जिसके बाद नाराज लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और घर से निकाल दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”