Suvendu Adhikari Oath Ceremony: बंगाल की राजनीति में 15 साल बाद बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने जा रहे हैं। बंगाल के राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई है। सुवेंदु ने भवानीपुर के पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल थे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल थे। चलिए जानते हैं कि सुवेंदु अधिकारी के साथ-साथ किन 5 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है?
8 मई को अमित शाह कोलकाता पहुंचे थे, जहां सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल के नेता के रूप में नामित किया गया था, जिसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के राज्यपाल आर.एन रवि से मुलाकात कर विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर नई सरकार के गठन का दावा पेश किया था। बंगाल चुनाव में जहां टीएमसी को 80 सीट मिली वहीं बीजेपी को 207 सीटों पर बंपर जीत हासिल हुई थी।
इस शपथ समारोह में निशिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने माथाभांगा से चुनाव में जीत हासिल की है। वह 2019 में टीएमसी से बीजेपी पार्टी को ज्वाइन कर लिया था। निशिथ 2019 में पहली बार सांसद बने थे। इसके साथ ही निशिथ प्रमाणिक साल 2021 में सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्री के रूप में चुने गए थे।
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर से विजयी हुए दिलीप घोष को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। उन्होंने 7 बार विधायक रहे ज्ञान सिंह सोहनपाल को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। जंगलमहल और नॉर्थ बंगाल में इनकी काफी अच्छी पहचान है।
खुदीराम टुडू बंगाल के बांकुड़ा जिले के एक आदिवासी समुदाय से हैं। उन्होंने रानीगंज सीट से 52 हजार से ज्यादा वोट से बंपर जीत हासिल की थी। इन्हें जगमंगल के आदिवासी बहुल निर्वाचन सीट रानीबांध का प्रतिनिधित्व करते हैं।
अशोक कीर्तनिया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। साल 2021 में उन्होंने टीएमसी के श्यामलाल को 10,488 वोट से हराकर जीत हासिल की थी। उन्हें बनगांव उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से पश्चिम बंगाल विधानसभा का सदस्य चुना गया था।
इनके साथ ही अग्निमित्रा पॉल ने को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वह पश्चिम बर्धमान के आसनसोल दक्षिण से 41 हजार वोटों के बड़े मार्जिन से जीत हासिल किया है। जनवरी 2026 में बीजेपी उपाध्यक्ष बनीं थीं।
अन्य प्रमुख खबरें
वोटर्स के नाम काटकर बने सीएम, सुवेंदु के शपथ के बाद अभिषेक बनर्जी का तंज
TMC lost bengal election reasons: पश्चिम बंगाल टीएमसी की हार का कारण ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी?
बंगाल में हिंसा का दौर जारी, हावड़ा में बमबारी, धारा 144 लागू
West Bengal: सरकार गठन की तैयारी तेज, शाह करेंगे विधायकों संग बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
रोमांचक मोड़ पर पहुंची तमिलनाडु की राजनीति! पलानीस्वामी के दावे पर विजय की चेतावनी
बड़ा सियासी संकट! इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता, राज्यपाल ने भंग की विधानसभा
तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय! सरकार बनाने के दावे के साथ राज्यपाल से मिले विजय
अखिलेश यादव ने मतगणना पारदर्शिता पर उठाए सवाल, CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
राज्यपाल से मिले TVK Leader विजय थलापति, सरकार बनाने का दावा किया पेश
Srinagar: पंजाब धमाकों पर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, बोले- कोई नई बात नहीं
असम में सभी संवैधानिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही बनेगी नई सरकार: हिमंता बिस्वा सरमा