सुल्तानपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को पीपर गांव मंडल के दुलदुल दास कुटी परिसर में विकास भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि मोदी व योगी सरकार अंत्योदय की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद वर्मा ने की, जबकि संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश दुबे व प्रदीप पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल योजना, आयुष्मान भारत, स्टार्टअप योजना, डिजिटल इंडिया, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, बैंक सखी, स्वच्छता मिशन, नारी सशक्तिकरण जैसी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इनके माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंच रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने सरकार की योजनाओं के प्रति विश्वास व समर्थन दर्शाया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री स्वामी नाथ पांडेय, उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, बल्दीराय मंडल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, महामंत्री अमन वर्मा, राजू उपाध्याय, वेद प्रकाश तिवारी, राम बरन कोरी, राम सुरेश तिवारी, दिलीप तिवारी, तिलक राज मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत