श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर कांग्रेस ने 10 मई को होने वाली संविधान बचाओ रैली समेत सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर देश के मौजूदा हालात को देखते हुए संविधान बचाओ रैली समेत आगामी दिनों में होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों, उन्हें प्रायोजित व मदद करने वाले देश विरोधी तत्वों से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई का कांग्रेस पूरा समर्थन करती है। कांग्रेस इस मामले में पूरी तरह केंद्र सरकार के साथ है। इसलिए कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। हालात सामान्य होने पर ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 10 मई को श्रीगंगानगर में होने वाली संविधान बचाओ रैली को प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करने वाले थे।
अन्य प्रमुख खबरें
राज्यसभा में बढ़ा NDA का कुनबा, राघव चड्ढा समेत AAP के 7 बागी सांसदों का BJP ने किया स्वागत
'गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी पंजाब की जनता'....AAP में टूट पर भड़के संजय सिंह
ढह गया AAP का अभेद्य किला, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने एक साथ छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल
Bihar: फ्लोर टेस्ट में पास हुई सम्राट सरकार, बिहार विधानसभा में ध्वनि मत से हासिल किया विश्वास मत
चुनाव आयोग का मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस, पीएम पर टिप्पणी को लेकर मांगा जवाब
महिला आरक्षण पर बसपा का स्टैंड साफ, संगठन मजबूती और 2027 चुनाव की तैयारी पर फोकस : मायावती
सत्ता परिवर्तन का काउंट डाउन शुरू, कल लग सकती है अंतिम मुहर
अखिलेश ने बीजेपी पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, कहा- बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, लेकिन....
नृपेंद्र मिश्रा के बयान पर सियासत तेज, कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर सपा-कांग्रेस का हमला
बंगाल चुनाव में समान नागरिक संहिता पर भाजपा का बड़ा दांव, बढ़ा वैचारिक टकराव
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी