अयोध्याः रविवार को अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मया ब्लॉक के जेबी इंटरनेशनल कॉलेज में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए पंचायत एवं बूथ, सेक्टर व जोन पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि सर्व समाज को जोड़कर ही पीडीए का विजन पूरा होगा। आज प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी सरकार के तानाशाही रवैये से तंग आ चुकी है।
प्रदेश की जनता सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, नौजवान, बेरोजगार, महिलाएं, छात्र, मजदूर सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। प्रदेश में आज भ्रष्टाचार चरम पर है और चारों तरफ जंगलराज कायम है इसलिए समाज का हर वर्ग 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुका है। प्रदेश की तरक्की, खुशहाली, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखने के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन संदीप यादव सनी और अध्यक्षता सियाराम निषाद ने किया। कार्यक्रम का आयोजन मया प्रखंड अध्यक्ष विंदेश्वरी यादव के नेतृत्व में किया गया.
राजेश पटेल, धर्मवीर वर्मा, इंद्रपाल यादव, मायाराम वर्मा, जगन्नाथ पाल, रामबचन सैनी, नागेंद्र यादव, वैश्य अंसारी, राकेश चौरसिया, मुलायम यादव, भानू यादव, सियाराम यादव, राजितराम पटेल, पवन कुमार पाल, सभापति यादव, सुरेश कुमार, जगदीश वर्मा, देवराज यादव, मिस्बाह-उल-हक, रवींद्र पाल, रामबरन यादव, राम प्रवेश, रवींद्र वर्मा, राजित राम यादव, मलिक राम, लालू वर्मा, केशव राम, अरविंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में निषाद, सुनील कुमार मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत