श्रीगंगानगरः श्रीगंगानगर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नशे की लत के कारण युवाओं की हो रही मौतों पर गहरी चिंता जताते हुए सवाल उठाए हैं। आज एक बयान में उन्होंने याद दिलाया कि करीब डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान जयदीप बिहानी ने कई मंचों से बड़े-बड़े वादे व इरादे जताते हुए कसम खाई थी कि विधायक बनने के 3 महीने के अंदर क्षेत्र से नशा पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।
मगलानी ने कहा कि विधायक बनने के बाद जयदीप बिहानी के सारे वादे व इरादे धरे के धरे रह गए हैं। शहर में पार्कों, झाड़ियों व नहर के किनारे हर रोज मिल रही युवाओं की लाशें बताती हैं कि जयदीप बिहानी नशे की लत को खत्म करने में बुरी तरह विफल रहे हैं। शहर में चारों तरफ नशे व मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी जोरों पर चल रही है। न केवल युवा बल्कि युवतियां भी नशे की लत में फंसने लगी हैं। यह बेहद भयावह है।
इस पर सख्ती से अंकुश लगाना बेहद जरूरी हो गया है, नहीं तो हमारी युवा पीढ़ी रसातल में चली जाएगी। नशे की लत के कारण शहर में चोरी, छीना-झपटी व अन्य प्रकार की आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस छोटे-मोटे नशा तस्करों को पकड़ लेती है, लेकिन बड़े तस्कर पकड़ से बाहर क्यों हैं? क्या बड़े तस्करों को सत्ताधारी पार्टी का संरक्षण प्राप्त है? कांग्रेस नेता ने कहा कि नशे की लत के साथ-साथ क्रिकेट सट्टा भी एक समस्या बन गई है।
आईपीएल खत्म हो गया है, लेकिन पुलिस ने शहर में किसी छोटे-बड़े सट्टेबाज को नहीं पकड़ा है। सट्टे के कारण लोग कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर रहे हैं। पिछले दिनों शहर के एक युवक ने इसी के कारण आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि सरकार व प्रशासन से नशे व सट्टे पर लगाम लगाने की उम्मीद नहीं की जा सकती। इसलिए लोगों को खुद ही इनसे बचना होगा। अभिभावकों को अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए, ताकि वे गलत संगत में पड़कर नशे की गिरफ्त में न आ जाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत