Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई नेताओं का उतरना शुरू हो गया है। इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ( Omprakash Rajbhar ) शुक्रवार को पटना में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।
राजभर ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पिछले बीस वर्षों से बिहार में सक्रिय है। पार्टी लगातार पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों में हिस्सा लेती रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार सुभासपा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने बताया कि बिहार भाजपा और अन्य राष्ट्रीय नेताओं से बातचीत लगभग 70 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है और सीटों के बंटवारे पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
पार्टी की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति हमेशा वंचितों, शोषितों और गरीबों के हितों पर केंद्रित रही है। राजभर ने कहा कि जिस तरह यूपी में गरीब परिवारों को अपना घर बनाने के लिए पाँच डिसमिल जमीन दी जाती है, उसी तरह बिहार में भी इस योजना को लागू करने की योजना है। शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में राजभर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा गरीबों को मुफ़्त शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की बात करते थे। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की। राजभर ने कहा कि सुभासपा भी मानती है कि शिक्षा और स्वास्थ्य ही गरीबों के सशक्तिकरण की असली कुंजी हैं। यूपी में उनकी पार्टी ने विवेकाधीन कोष से गरीब मरीजों को लाखों रुपये तक की मदद दी है और बिहार में भी इसी तर्ज पर काम किया जाएगा।
सीटों के बंटवारे के बारे में राजभर ने कहा कि पार्टी ने फिलहाल एनडीए को 29 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी है। हालांकि सुभासपा पहले 156 सीटों पर चुनाव लड़ती रही है, लेकिन इस बार गठबंधन धर्म निभाते हुए वह 29 सीटों में से चुनिंदा सीटों पर अपना दावा पेश करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत