पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए पर निशाना साधा है। उन्होंने एनडीए की तरफ से आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित न किए जाने पर भी सवाल उठाए। तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित है। हम पूछना चाहते हैं कि एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा।
उन्होंने बताया कि अगले पांच साल के लिए महागठबंधन का घोषणापत्र भी मंगलवार को जारी हो जाएगा। इसके साथ ही, तेजस्वी यादव ने पूछा, "एनडीए का घोषणापत्र अब तक क्यों नहीं आया है? वे बिहार को कैसे आगे बढ़ाएंगे? उनका विजन क्या है? राजद नेता ने यह भी दावा किया कि बिहार में एनडीए सरकार अब तक जितनी योजना लाई है, वह तेजस्वी यादव की नकल करके लागू की गई हैं।
उन्होंने कहा, "एनडीए के दलों के पास बिहार के लोगों के लिए कहने और करने को कुछ नहीं है। हम अपना विजन और रोडमैप बता रहे हैं। हमारी स्पष्ट सोच है कि बिहार को नंबर-वन बनाना है। एनडीए के लोग सिर्फ गाली देने और नकारात्मक राजनीति में जुटे हुए हैं।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने यह भी बताया कि उनका चुनावी अभियान जारी है और वे बिहार के कोने-कोने में जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "इस बार बिहार के लोग बदलाव के मूड में हैं। यह हमने पहले भी कहा है और यहां की स्थिति भी सभी ने देखी होगी। उन्होंने छठ पूजा के लिए बिहार आने वाले यात्रियों को हुई परेशानियों का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा।
तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार के लोग जो राज्य के बाहर काम करते हैं और छठ के दौरान घर लौटे थे, वे दयनीय स्थिति में वापस आए। यह देखना दुखद था। रेल मंत्री ने घोषणा की थी कि 12 हजार विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, लेकिन देखिए कि कैसे हमारे भाई-बहन ट्रेनों में ठूंस-ठूंस कर यात्रा करने के लिए मजबूर हुए। वे विशेष ट्रेनें कहां गईं?
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”