पटना : बिहार चुनाव के बीच पटना एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद रवि किशन और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव एक साथ दिखाई दिए, जिससे बिहार में सियासत गरमा गई है। एनडीए में शामिल होने की कयासों का खंडन करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। यह मेरी पहली मुलाकात है।
जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो भी पार्टी बिहार के हित में काम करेगी और युवाओं को रोजगार देगी, हम उस पार्टी के साथ हैं। रवि किशन से अभी कुछ बात नहीं हुई है, बस हम लोगों की मुलाकात हुई। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे एनडीए में शामिल नहीं हो रहे हैं।
इसके बाद भाजपा सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "तेज प्रताप यादव दयालु हृदय वाले व्यक्ति हैं, भोलेनाथ के भक्त हैं और भाजपा उन सभी लोगों के लिए अपना दिल खुला रखती है, जिनका उद्देश्य सेवा है। जो भी अच्छा काम करता है वह भाजपा में शामिल हो सकता है। रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी भोलनाथ के भक्त हैं, जिनका लक्ष्य केवल देश की सेवा करना है। वे भाजपा में कभी भी शामिल हो सकते हैं, उनके लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं।
तेजस्वी यादव की छवि भी निस्वार्थ है और वे भी देश की सेवा करना चाहते हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि अबकी बार एनडीए 170 से 175 सीट ला रहा है। बिहार की जनता ने एनडीए को अपना समर्थन दे दिया है। जनता को भी पता चल गया है कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास हो रहा है और आगे भी होता रहेगा।
उन्होंने कहा कि पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण में भी अच्छी वोटिंग होने वाली है। बिहार की जनता दूसरे चरण में भी वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने वाली है। इस बार सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं और इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग देखने को मिलेगी। रवि किशन ने कहा कि पहले कभी भी यहां 65 प्रतिशत वोट नहीं पहुंचा था, लेकिन इस बार सारे रिकॉर्ड टूट गए। अब देखते रहिए, बिहार में बहुत कुछ बदल रहा है और अब कभी जंगलराज वापस नहीं आने वाला है। बिहार में विकास और अच्छी कानून व्यवस्था वाली सरकार देखने को मिल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत