Bihar Election 2025: गोरखपुर से सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ल बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए प्रचार अभियान में सक्रिय हैं। बिहार में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। रवि किशन ने मंच से अपने अंदाज में कहा कि बीजेपी और एनडीए की लहर पूरे बिहार में है। राज्य की जनता अब “विकास और विश्वास” की राजनीति चाहती है।
रवि किशन ने जनसभा में अपने ऊपर हाल ही में मिली गोली मारने की धमकी का जिक्र किया और विपक्षी गठबंधन INDIA पर तंज कसते हुए कहा कि अरे आही-आही करता विरोधी, जैसे ही हम बोलने लगते तो कहने लगे कि बिहार में गोली मार दें। चुनाव में हम आए तो उबाल आया, अपने महादेव के भक्त हैं, जहां जाएंगे डमरू बजेगा। उनके इस बयान पर जनसभा में मौजूद लोगों ने “हर हर महादेव” के जयकारे लगाए, जिससे सभा स्थल में जोश का माहौल बन गया। रवि किशन ने कहा कि वह किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं, बल्कि बिहार की जनता के बीच जाकर एनडीए को जिताने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रवि किशन को फोन पर गोली मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस की तत्परता से इस मामले में आरोपी अजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआत में आरोपी ने खुद को बिहार के आरा जिले का निवासी बताया, लेकिन जांच में पता चला कि वह लुधियाना जिले के फतेहगढ़ बग्गा कला का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार यादव ने खुद को भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का समर्थक बताया था और राम मंदिर पर दिए गए उनके बयानों का समर्थन किया था। पुलिस अब इस धमकी के पीछे की मंशा और नेटवर्क की जांच कर रही है।
जनसभा के दौरान रवि किशन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी ने तालाब में जितनी मछलियां पकड़ी हैं, उससे तो उन्हें कम वोट मिलेंगे। चलो, अच्छा है कि उन्हें तैरना आता है, लेकिन हम यहां जनता के बीच जाकर वोट जुटा रहे हैं और वो मछलियां पकड़ने में व्यस्त हैं।” उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता का भरोसा कायम रहेगा।
बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। जहां बीजेपी और एनडीए नेता विकास व रोजगार पर फोकस कर रहे हैं, वहीं विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठा रहा है। रवि किशन जैसे स्टार प्रचारक बिहार के ग्रामीण इलाकों में बीजेपी के समर्थन को मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत