Rana Sanga Controversy: राणा सांगा पर विवादित बयान देकर चर्चा में आई समाजवादी पार्टी (SP) राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन (Ramjilal Suman ) के काफिले पर हमला किया गया है। ये हमला अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा के पास हुआ जिससे काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक करणी सेना (Karni Sena) और क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने रामजीलाल सुमन के काफिले के ऊपर टायर फेंके हैं। जिससे काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को काले झंडे भी दिखाए। फिलहाल हमले के बाद पुलिस ने सुमन को सुरक्षित आगरा भेज दिया।
इस घटना के बाद रामजीलाल सुमन ने यूपी की योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि- यूपी में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। लड़कियों से दुष्कर्म, बारात रोकना और बाबा साहब की मूर्तियां तोड़ने जैसी घटनाएं हो रही हैं। दरअसल रामजीलाल सुमन बुलंदशहर के सुनहरा गांव जा रहे थे जहां एक बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ था। वह उसके परिजनों से मिलने जा रहे थे। तभी उनके काफिले पर हमला हुआ।
गौरतलब है कि रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में बाबर और राणा सांगा का जिक्र करते हुए राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था। सुमन ने राणा सांगा को देशद्रोही बताया था। इसके बाद करणी सेना और अन्य संगठनों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। हाल ही में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सुमन के आगरा स्थित आवास पर भी तोड़फोड़ की थी।
अन्य प्रमुख खबरें
तेलंगाना में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी, 12,944 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे 52 लाख मतदाता
AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान, बोले- 'हम दो, हमारे दो दर्जन'
वोट बैंक की राजनीति में डूबे लोगों ने देश को मजबूती देना प्राथमिकता नहीं समझा : पीएम मोदी
New start Agreement: परमाणु शक्ति संतुलन पर लगा ब्रेक, यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की चेतावनी
सपा, बसपा और कांग्रेस ने बजट पर सरकार को घेरा, बताया निराशाजनक
चुनाव से पहले बांग्लादेश में हिंसा का उबाल, अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सख्त सुरक्षा अलर्ट
अजित पवार: परिवार की जिम्मेदारियों से सत्ता के शिखर तक, जानिए एनसीपी नेता का पूरा राजनीतिक सफर
बदलती वैश्विक व्यवस्था और अमेरिका की भूमिका
मथुरा पहुंचे नितिन नबीन, कार्यकर्ताओं को दिया 2027 का चुनाव जीतने का मंत्र
ट्रंप का कनाडा को बड़ा झटका, ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का न्योता अचानक रद्द