रामपुरः पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आज शंकरपुर स्थित अपने आवास पर प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश एक स्वर में आतंकी दरिंदों के दुस्साहस को दंडित करने का आह्वान कर रहा है, "हे अर्जुन गांडीव उठाओ, अब धर्मयुद्ध का ऐलान करो"।
रामपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नकवी ने कहा कि देश की इसी आवाज के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सुरक्षा बलों ने "आतंकवाद के गुलिस्तान को उसकी कब्रगाह में तब्दील कर दिया"। नकवी ने कहा कि बहनों के पतियों को मारने वालों की सल्तनत खत्म हो रही है, आतंकी दरिंदों की सजा और दमन का दौर उनके आकाओं को झकझोरने वाला है।
नकवी ने कहा कि आतंकवाद के उत्पाद को राष्ट्रीय उद्योग और आर्थिक दिवालियापन में बदल देने वाले तथा आतंकवाद के पोषक बन चुके पाकिस्तानी हुक्मरानों ने अपनी बर्बादी की कहानी खुद ही लिख दी है। उन्हें यह भी पता है कि, "अगर भारत को छेड़ोगे तो भारत का मोदी तुम्हें नहीं छोड़ेगा"। नकवी ने कहा कि आतंकी अपराधों पर इस्लामी आवरण डालकर मानवता का खून करने वाले लोग इस्लाम और मानवता के दुश्मन हैं।
नकवी ने कहा कि आतंकवाद की धरती को टुकड़ों में तोड़ना और क्रूरता और अपराध के जल्लाद जानवरों की सामंतशाही को जड़ से उखाड़ फेंकना राष्ट्र और मानवता की सुरक्षा का तकाजा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, राकेश मिश्रा, महा सिंह राजपूत, सुभाष भटनागर, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, सोनू लोधी, पंकज लोधी, अजय बाबू गंगवार, कुंवर पाल लोधी आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Exit poll result:एक्जीट पोल का संकेत, क्या वर्तमान एमपी के हाथ से फिसल जाएगी कुर्सी
नीतिश और सम्राट चौधरी की सांठ-गांठ बनी, मंत्रियों के नामांकन की चर्चा ठनी
ऑटो चालक को मराठी भाषा अनिवार्य, दूसरे राज्य के बीजेपी नेता परेशान
कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा की सड़क दुर्घटना में मौत, राहुल गांधी ने जताया शोक
गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल की बारी, कीमतों में इजाफा राहुल गांधी का दावा
''Indian State '' से लड़ाई टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट द्वारा याचिका खारिज
बंगाल SIR सुनवाई में चले लाठी-डंडे, TMC विधायक चपेटे में FIR दर्ज
केरल में विधानसभा चुनाव में बड़ी उलट-फेर, देखें एक्जिट पोल
Supreme Court से पवन खेड़ा को मिली सशर्त अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग अनिवार्य, विदेश यात्रा पर रोक
गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी को मिला करारा हार, दशकों बाद कांग्रेस ने मारी बाजी
विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल, रिकार्ड तोड़ बंगाल मे किसको नफा किसको चोट
BJP दफ्तर के चपरासी बने पार्षद, बोले- सेवा और चाय दोनों जारी
राज्यसभा में बढ़ा NDA का कुनबा, राघव चड्ढा समेत AAP के 7 बागी सांसदों का BJP ने किया स्वागत