रामपुरः सांसद मोहिबुल्लाह नदवी किसानों के मसीहा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने भाकियू टिकैत के प्रदेश कैंप कार्यालय पहुंचे। अपने संबोधन में सांसद नदवी ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत को महान क्रांतिकारी किसान नेता बताते हुए कहा कि मैं किसानों की समस्याओं को जानता हूं, मैं भी एक किसान परिवार से हूं। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हूं।
नदवी ने कहा कि अगर देश का किसान दुखी रहेगा तो देश कभी तरक्की नहीं कर पाएगा, उन्होंने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के संघर्षपूर्ण जीवन पर भी प्रकाश डाला। सांसद नदवी ने कहा कि देश की 80% आबादी कृषि पर निर्भर है और किसान देश की रीढ़ हैं। महाराष्ट्र में किसानों पर सरकार द्वारा अत्याचार किए गए हैं और किसानों ने आत्महत्या की है। यह बहुत शर्म की बात है कि कृषि प्रधान देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
भाजपा सरकार ने कितने उद्योगपतियों का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ किया है लेकिन किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं किया है। किसान ही देश की अर्थव्यवस्था को संभाल रहे हैं मैं सरकार से मांग करता हूं कि अगर सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर सकती है तो पूरे देश के किसानों का सारा कर्ज तुरंत माफ किया जाना चाहिए और किसानों को अमेरिका और कनाडा की तरह सब्सिडी दी जानी चाहिए इस मौके पर किसान नेता प्रदेश सचिव हसीब अहमद मुस्तकीम हाजी अय्यूब डॉक्टर मेहंदी जुबेर अहमद हाफिज नूरी सांसद मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”