रामपुरः चमरौआ विधानसभा के गांव माटखेड़ा में कांग्रेस नेताओं ने लोगों से महंगाई पर चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने कहा- महंगाई को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। आम लोग महंगाई से पूरी तरह त्रस्त हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक अफरोज अली खान ने कहा कि देश में न तो कोई विकास पर चर्चा करने को तैयार है और न ही कोई महंगाई पर चर्चा करने को तैयार है। भाजपा इन महत्वपूर्ण मुद्दों से भाग रही है।
आज देश में सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी और हमारे देश की गिरती हुई करेंसी है। डॉलर का रेट आसमान छू रहा है जिससे महंगाई आसमान छू रही है। सरकार को तुरंत खाद्य पदार्थों को टैक्स फ्री कर देना चाहिए लेकिन सरकार का कोई भी मंत्री इस पर बात करने को तैयार नहीं है। देश का गरीब और गरीब होता जा रहा है। देश में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गरीबों को दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। यह समय एक दूसरे की मदद करने का है।
सरकार को लोगों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, जैसे खाद्य पदार्थों से जीएसटी हटाया जाए और खाद्य पदार्थों से जुड़ी चीजों को टैक्स फ्री किया जाए। सरकार को इन सब पर संसद में चर्चा करनी चाहिए कि हमारे देश की करेंसी क्यों गिर रही है? लेकिन इस मुद्दे पर चर्चा होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, बलविंदर सिंह, नवजोत सिंह, परमजीत सिंह, महबूब खां, मेहरबान अली, लल्लन खां आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत