रामपुर: युवा कांग्रेस की बैठक युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मणि कपूर के आवास पर हुई, जिसमें युवाओं से सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ अल्वी ने यावर खान को नगर अध्यक्ष बनाए जाने संबंधी प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला का पत्र सौंपा।
पूर्व नगर अध्यक्ष नोमान खान ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश के लिए विनाशकारी साबित हो रही है। जिस तरह से रुपया लगातार गिर रहा है, उसके लिए खुद मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार हैं। जो लोग पिछली सरकारों पर दोष मढ़कर अपनी नाकामियों को छिपाना चाहते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। अगर वे खुद के बयान सुन लें तो इस्तीफा देकर भाग जाएंगे। भाजपा देश के लिए केवल अभिशाप है।
जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से देश में बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, असमानता बढ़ने लगी है, जो देश के लिए चिंता का विषय है। जनता को समझना होगा कि देश हित में कौन काम कर सकता है। जिला अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ अल्वी ने कहा कि युवा इस देश का भविष्य हैं। भाजपा सरकार में बेरोजगारी दर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रोजगार देने में भाजपा सरकार असफल साबित हो रही है।
केंद्र की मोदी सरकार ने कहा था कि हम हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन यह सिर्फ नारा साबित हुआ, यह सरकार सिर्फ नारों की सरकार है। युवा कांग्रेस के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष यावर खान ने कहा कि मेरा एकमात्र लक्ष्य कांग्रेस को मजबूत करना है, क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सिर्फ विकास की राजनीति करती है, बाकी सभी पार्टियां सिर्फ विनाश की बात करती हैं।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मणि कपूर, जिला उपाध्यक्ष जीशान रजा, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष विक्की मियां, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अजीमुद्दीन, चमरौआ विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद फाजिल, मणि कुमार, अकरम सुल्तान, कासिम अली, मोहम्मद शहजाद, अमन खान, अरसलान खान, फरहान खान, रहीम खान, तोसिफ खान, गर्भित अरोड़ा, अफजल खान, रवि राज, राहुल सैनी, संजय नोनिहाल आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”