रामपुर सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, समस्याओं से कराया अवगत
खबर सार :-
रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने आज नितिन गडकरी से मिलकर जिले की समस्याओं से अवगत कराया साथ ही तहसील शाहाबाद और सैदनगर ब्लॉक को लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़कर उत्तराखंड के लिए नया मार्ग बनाने की मांग को लेकर पत्र सौंपा।
खबर विस्तार : -
रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें रामपुर जिले की समस्याओं से अवगत कराया तथा रामपुर जिले की तहसील स्वार, तहसील शाहाबाद और सैदनगर ब्लॉक को लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़कर उत्तराखंड के लिए नया मार्ग बनाने की मांग को लेकर पत्र सौंपा।
भारत में आधुनिक सड़कों और एक्सप्रेसवे को पिछड़े क्षेत्रों से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके और आम जनता को अपार जन सुविधाएं मिल सकें। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने संसद में अपने संबोधन के दौरान उल्लेख किया था कि रामपुर जिला ऐतिहासिक और राष्ट्रीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, क्योंकि यह आजादी के बाद भारत में शामिल होने वाला पहला जिला था, लेकिन दुर्भाग्य से आज भी तहसील स्वार और तहसील शाहाबाद और सैदनगर ब्लॉक बुनियादी विकास सुविधाओं से वंचित हैं।
अतः सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गठकरी से मांग की है कि यदि हमारे रामपुर जिले को लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए उत्तराखंड के लिए एक नया एक्सप्रेसवे बनाया जाए तो रामपुर जिले की तहसील स्वार व तहसील शाहबाद तथा ब्लॉक सैदनगर के लोगों को यातायात में सुधार होने से जन सुविधाएं मिलेंगी तथा रामपुर जिले का आर्थिक विकास होगा तथा रामपुर जिले के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा एडवोकेट ने दी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
DELHI : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर Metro के 11 stations बंद, धारा 163 लागू
2026-10-02
-
CM काफिले के दौरान नहीं रुकेगी एंबुलेंस, जारी हुए निर्देश
2026-10-01
-
Bihar : अनंत सिंह ने जन सुराज उम्मीदवार का किया समर्थन
2026-10-01
-
दिल्ली में सफाई अभियान में उतरे केंद्रीय मंत्री, देश के प्रति निभाई जिम्मेदारी
2026-10-01
-
तिरहुत MLC चुनाव में प्रशांत किशोर का अभियान तेज
2026-09-30
-
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान
2026-09-30
-
शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बाबूलाल मरांडी के सवाल
2026-09-30
-
राज्यसभा चुनाव के लिए अखिलेश ने चाचा रामगोपाल को मैदान में उतारा
2026-09-30
-
सीडब्ल्यूसी की बैठक में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
2026-09-29
-
Kushinagar : रातभर लेते रहे जानकारी, दिन में खुद पहुंचे cm yogi आदित्यनाथ
2026-09-29
-
हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट मामले में सौरभ भारद्वाज-जरनैल सिंह पर FIR दर्ज
2026-09-29
-
बार-बार दिल्ली नहीं पहुंचने के भाजपा अध्यक्ष ने दिए निर्देश, पार्टी पदाधिकारियों के साथ की पहली बैठक
2026-09-29
-
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का पलटवार, खड़गे को स्मृति ईरानी ने दिया जवाब
2026-09-29
-
मताधिकार के लिए एक बार फिर लड़ने का वक्त आ गया, मल्लिकार्जुन खड़गे
2026-09-29
-
विधान परिषद चुनाव: BJP ने घोषित किए उम्मीदवार, 23 अक्टूबर को मतदान
2026-09-29