जोधपुरः योद्धा महाराणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को मारवाड़ राजपूत सभा की ओर से पावटा बी रोड स्थित सभा भवन से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी को राज्यसभा की कार्यवाही से हटाने तथा सांसद रामजी लाल की सदस्यता समाप्त करने की मांग को लेकर उपराष्ट्रपति के नाम कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ने बताया कि 22 मार्च को सपा सांसद रामजी लाल ने राज्यसभा में ऐसी टिप्पणी की थी, जो न केवल आपत्तिजनक थी, बल्कि ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत भी थी। उन्होंने भारतीय इतिहास के महान योद्धा एवं स्वतंत्रता के प्रतीक महाराणा सांगा को देशद्रोही कहकर न केवल उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है।
अध्यक्ष खांगटा ने कहा कि इतिहास के अनुसार बाबर को भारत बुलाने का काम दौलत खां ने किया था। महाराणा सांगा ने जीवनभर भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया तथा विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ वीरता का परिचय दिया। ऐसे में रामजी लाल सुमन द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पूरी तरह अस्वीकार्य है और यह उनके पद की गरिमा के खिलाफ है।
ऐसे में मारवाड़ राजपूत सभा और सर्व समाज की ओर से उप राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर रामजी लाल की राज्यसभा सदस्यता तुरंत रद्द करने और उस आपत्तिजनक टिप्पणी को राज्यसभा की कार्यवाही से पूरी तरह हटाने की मांग की गई है। आपको बता दें कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने शनिवार को राज्यसभा में राणा सांगा के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत