Sonaram Choudhary Passesd Away : बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कर्नल सोना राम चौधरी (सेवानिवृत्त) का बुधवार देर रात दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। कर्नल सोना राम कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तबीयत बिगड़ने पर उनसे मिलने गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। कर्नल सोना राम चार बार लोकसभा सांसद और एक बार विधायक रहे।
सोना राम चौधरी 1996, 1998 और 1999 में कांग्रेस के टिकट पर बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा चुनाव जीता और 2014 में भाजपा के टिकट पर सांसद भी बने। इसके अलावा, वह बायतु विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे। सेना से कर्नल के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद, उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और राजस्थान में जाट समुदाय के एक प्रमुख नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई।
कांग्रेस नेताओं ने चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा, "कर्नल सोना राम चौधरी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने सेना और राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हम साथ में सांसद और विधायक रहे।"
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट और वरिष्ठ नेता टीकाराम जूली समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इन नेताओं ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बता दें कि कर्नल सोना राम का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि उनके जैसे नेता अब हमारे बीच नहीं रहे, यह राजनीति में हमारे लिए एक अपूरणीय क्षति है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”