Rahul Gandhi Poonch Visit : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ के दौरे पर रहेंगे। वह पाकिस्तान की गोलाबारी और ड्रोन हमलों से प्रभावित परिवारों और पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के एक नेता ने उनके कार्यक्रम की जानकारी दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को जम्मू-कश्मीर जिले के पुंछ का दौरा करेंगे। इसके लिए कांग्रेस पार्टी खास तैयारी कर रही है। राहुल गांधी हाल ही में पुंछ में पाकिस्तान के साथ हुए तनाव से प्रभावित लोगों से मिलने आ रहे हैं।
बता दें कि 8 से 10 मई तक भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान पुंछ समेत जम्मू क्षेत्र में भारी गोलाबारी और ड्रोन हमले हुए थे, जिसमें 27 लोग मारे गए थे और 70 लोग घायल हुए थे। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद 25 अप्रैल को कश्मीर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने घायलों का हालचाल जाना था और जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर इस आतंकी हमले के बारे में चर्चा की थी।
गौरतलब है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत में सरकार और सेना के साथ खड़ी रहने वाली कांग्रेस कई बयानों के कारण विवादों में आ गई है। राहुल गांधी पर भाजपा के नेताओं ने भी पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस सांसद से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने 1991 के समझौते का जिक्र करते हुए पूछा है कि क्या वह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ मिली हुई है। दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विदेश मंत्री पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद से उनसे सवाल पूछे जाने लगे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत