Rahul Gandhi vs ECI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग ( Election Commission) के खिलाफ नया मोर्च खोल दिया है। राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर अब एक वेबसाइट लॉन्च की है और मिस्ड कॉल के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है। वहीं लोगों से चुनाव में चल रही कथित अनियमितताओं के खिलाफ मुहिम में शामिल होने की अपील की है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, "वोट चोरी 'एक व्यक्ति, एक वोट' के मूल लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए एक साफ-सुथरी मतदाता सूची जरूरी है। चुनाव आयोग ( Election Commission) से हमारी मांग साफ है - पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल खुद इसका ऑडिट कर सकें।" उन्होंने आगे लिखा, "आप भी हमारे साथ जुड़ें और इस मांग का समर्थन करें। लिंक पर जाएं (राहुल ने एक लिंक शेयर किया है) या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें। यह लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा के लिए है।"
राहुल ने अपने पोस्ट के साथ एक वीडियो संदेश भी साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, "यह जरूरी है कि हम वोट चोरी का पर्दाफाश करें। इस अभियान का पूरा समर्थन करें। सभी जरूरी जानकारी और डेटा हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप इस अभियान से जुड़ें और हो रही वोट चोरी को रोकने के लिए काम करें।"
गौरतलब है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है और मैं यह बात शत-प्रतिशत सबूतों के साथ कह रहा हूं। हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को भ्रामक, तथ्यहीन और धमकी भरा बताया है।
उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की डिनर डिप्लोमेसी भी सुर्खियों में है। सूत्रों की मानें तो खड़गे ने सोमवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए एक डिनर का आयोजन किया है। इसे बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ विपक्षी गठबंधन द्वारा मोर्चा बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”