लखनऊ, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में प्रधानमंत्री घाना, अर्जेंटीना, त्रिनिदाद और टोबैगो, ब्राज़ील और नामीबिया की यात्रा पर कमेंट किया है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मान ने कहा कि प्रधानमंत्री कहीं गए हैं। मुझे लगता है कि वे घाना गए हैं, वे वापस आएंगे, उनका स्वागत है। आगे मान ने कहा कि भगवान जाने वो किन-किन देशों में जाते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के विदेशी यात्रा पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की टिप्पणी को विदेश मंत्रालय ने गंभीरता से लिया और उस पर प्रतिक्रिया भी दी है।
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को पंजाब के सीएम के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया। मान की टिप्पणी को अफसोसजनक बताते हुए मंत्रालय ने कहा कि एक राज्य का प्रमुख इस तरह का बयान दे रहा है। यह अशोभनीय है। मान का नाम मंत्रालय ने नहीं लिया, लेकिन कहा कि भारत सरकार राज्य के एक उच्च पदाधिकारी द्वारा की गई उन अनुचित टिप्पणियों से अपने को अलग करती है। इसमें मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को नजरंदाज किया है।
मीडिया ने भी मान की टिप्पणी पर सवाल उठाए तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ये टिप्पणियां गैरजिम्मेदाराना और खेदजनक हैं। राज्य के किसी पदाधिकारी को ऐसा करना शोभा नहीं देती है। जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार मित्र देशों के साथ संबंधों को कमजोर करने वाली ऐसी अनुचित टिप्पणियों से मतलब नहीं रखती है। दूसरी ओर मान ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि वह 140 करोड़ लोगों वाले देश में नहीं रहते, बल्कि 10,000 की आबादी वाले देशों का दौरा करते हैं। यह टिप्पणी प्रधानमंत्री पर की गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
सत्ता परिवर्तन का काउंट डाउन शुरू, कल लग सकती है अंतिम मुहर
अखिलेश ने बीजेपी पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, कहा- बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, लेकिन....
नृपेंद्र मिश्रा के बयान पर सियासत तेज, कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर सपा-कांग्रेस का हमला
बंगाल चुनाव में समान नागरिक संहिता पर भाजपा का बड़ा दांव, बढ़ा वैचारिक टकराव
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”