Prateek yadav death: समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आज सुबह ही निधन हो गया। प्रतीक काफी कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। इस खबर से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब पांच बजे अचानक प्रतीक यादव की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। इस घटना से पूरे परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के छोटे बेटे और वर्तमान पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। उनकी पत्नी का नाम अपर्णा यादव है और वो भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी है। प्रतीक यादव राजनीति से दूर अपने एक्टिव लाइफस्टाइल और उनकी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक की खबरों को लेकर अक्सर चर्ची में थे। हालांकि अभी तक मौत के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है और उनके परिवार की तरफ से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
प्रतीक यादव के वैवाहिक जीवन की बात करें तो उनकी शादी 4 दिसंबर 2011 को हुई थी। दोनों ने अपने 10 साल के रिलेशन के बाद शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। प्रतीक यादव अपने फिटनेस को लेकर काफी चर्चित थे। सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट से जुड़े वीडियो हमेंशा शेयर करते थे। इसके साथ ही वह लखनऊ में एक जिम का संचालन भी करते थे, जिस कारण युवाओं में वो काफी ज्यादा फेमस थे। वो लग्जरी कार और सुपरबाइक के बेहद शौकिन थे। इसके साथ ही वह एडवेंचर स्पोर्ट्स और विमान उड़ाने के भी शौकीन थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो ''EA-300'' विमान उड़ा रहे थे। अब यह वीडियो शोसल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे उनकी लास्ट वीडियो के तौर पर शेयर कर रहे हैं।
प्रतीक यादव शुरू से ही राजनीति परिवार से ताल्लुक रखते हैं, बावजूद इसके उन्हें राजनीति में किसी तरह की दिलचस्पी नहीं थी। फिलहाल उनकी सपंत्ति के बारे में किसी तरह की आधिकारिक आंकड़ा नहीं दिया गया है, लेकिन उनकी रियल एस्टेट कारोबार, फिटनेस को लेकर उनकी संपत्ति करोड़ों की बताई जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
PM Modi appeal: वर्क फ्रॉम होम और सोना खरीद बयान पर राहुल और अखिलेश ने मोदी को घेरा
Chandranath murder case:सुवेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तीन शार्प शूटर गिरफ्तार
Punjab: संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, आप-भाजपा कार्यकर्ता कई जिलों में आमने-सामने
मिलिए मुख्यमंत्री सुवेंदु के निजी सचिव, IAS शांतनु बाला से
NDA विधायक दल के नेता चुने गए Himanta Biswa Sarma, 12 मई को लेंगे शपथ, PM Modi भी रहेंगे मौजूद
पंजाब मिनिस्टर संजीव अरोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस सात दिन ईडी की रिमांड में
Vijay Thalapathy Oath Ceremony: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विजय थलापति का शपथ समारोह
विजय ने राज्यपाल से पेश किया दावा, तमिलनाडु में सरकार गठन की तैयारी तेज
शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद राहुल गांधी का बिहार सरकार पर हमला
थलापति विजय के साथ किसने किया विश्वासघात? तमिलनाडु में सियासी साजिश
वोटर्स के नाम काटकर बने सीएम, सुवेंदु के शपथ के बाद अभिषेक बनर्जी का तंज
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: सुवेंदु अधिकारी के साथ इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ
TMC lost bengal election reasons: पश्चिम बंगाल टीएमसी की हार का कारण ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी?