Pooja Pal: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की तारीफ करना समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल को भारी पड़ गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूजा पाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पूजा पाल के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और बार-बार चेतावनी देने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
अखिलेश यादव ने पूजा पाल (MLA Pooja Pal) के निष्कासन के संबंध में एक आदेश पत्र भी जारी किया है। इस पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य पूजा पाल द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियां की गई हैं और चेतावनी के बाद भी उन्होंने गतिविधियां बंद नहीं कीं, जिससे पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। उनके द्वारा किया गया कार्य पार्टी विरोधी और गंभीर अनुशासनहीनता है। पूजा पाल को तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी से निकाला जाता है। साथ ही पूजा पाल को समाजवादी पार्टी के अन्य सभी पदों से हटा दिया गया है और अब वह पार्टी के किसी भी कार्यक्रम या बैठक में शामिल नहीं होंगी, न ही उन्हें इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा।
दरअसल यूपी विधानसभा में 'विजन डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे चली मैराथन चर्चा को संबोधित करते हुए, सपा विधायक पूजा पाल ने कहा था, "मैंने अपने पति को खोया है, सभी जानते हैं कि मेरे पति की हत्या कैसे हुई और किसने करवाई। मैं उत्तर प्रदेस के मुख्यमंत्रा का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे न्याय दिलाया। प्रयागराज में मेरी जैसी कई महिलाओं को मुख्यमंत्री ने न्याय दिलाया और अपराधियों को सजा दी। मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाईं और अतीक अहमद जैसे अपराधियों का सफाया किया।
उन्होंने कहा था, पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर विश्वास से देखता है। सीएम ने मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद का सफाया करने का काम किया। मैं सीएम योगी के जीरो टॉलरेंस नीति का समर्थन करती हूं। उन्होंने के कहा बाहुबली अतीक अहमद जैसे अपराधियों से लड़ना नहीं चाहता। लेकिन मैंने आवाज उठाई जब मैं इस लड़ाई में कमजोर पड़ने लगी तब सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत