PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है। अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज पहुंचे। जहां उन्होंने 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वहीं बिहार के काराकाट में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा, बिहार के विकास और पिछली सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला।
आतंकियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि मैं बिहार की धरती से कहना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुश्मनों के खिलाफ भारत की ताकत को पूरी दुनिया ने देखा है। लेकिन दुश्मनों को यह समझ लेना चाहिए कि यह हमारे तरकश का सिर्फ एक तीर है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी है और न ही थमेगी। अगर आतंक का फन फिर खड़ा हुआ तो भारत उसे उसके बिल से बाहर निकालकर कुचल देगा।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है। चाहे वह सीमा पार हो या देश के अंदर। बीते सालों में हमने हिंसा और अशांति फैलाने वालों का सफाया किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब मैं बिहार आया था तो मैंने कहा था कि आतंकियों को उनकी कल्पना से परे सजा दी जाएगी। आज जब मैं बिहार आया हूं तो मैंने अपना वादा पूरा किया है।
जिन्होंने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों के सिंदूर को उजाड़ा था। हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया है। भारत की बेटियों की ताकत क्या है? ये पाकिस्तान ने भी देखा है, दुनिया ने भी देखा है। पाकिस्तानी सेना की शरण में आतंकी खुद को सुरक्षित समझते थे। हमारी सेना ने एक झटके में उन्हें घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान के एयरबेस, सैन्य अड्डे चंद मिनटों में तबाह कर दिए गए। ये नया भारत है और यही इसकी ताकत है।
वहीं बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा-बिहार के लोग इस बदलाव के गवाह हैं कि कैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है। जिन गांवों में कभी स्कूल जला दिए जाते थे, सड़क बनाने वालों की हत्या कर दी जाती थी, आज वहां सड़कें, अस्पताल और मोबाइल टावर हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित बिहार जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब 2014 में केंद्र में एनडीए सरकार आई थी, तब भारत में 125 नक्सल प्रभावित जिले थे, अब इनकी संख्या घटकर मात्र 18 रह गई है।
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक बिहार के दलितों, पिछड़ों और गरीबों को शौचालय, बैंक खाता और छत जैसी बुनियादी जरूरतों से वंचित रखा, वे आज सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की, जबकि एनडीए सरकार ने सभी जरूरतमंदों को सुविधाएं मुहैया कराईं।
उन्होंने कहा कि पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया गया है, जो अब सालाना एक करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा। बिहटा एयरपोर्ट पर भी 1,400 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। बिहार के मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना और जीआई टैग की सुविधा को भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत