अयोध्याः मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग ने संकल्प लिया है कि 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।
इसके साथ ही जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने संगठन के विस्तार और मजबूती पर भी विस्तार से चर्चा की। जिला अध्यक्ष ने पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए पंचायत आयोजित करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में पिछड़ा वर्ग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किए गए। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि विकासखंड बीकापुर से सोनू मौर्य को ब्लॉक अध्यक्ष, पप्पू विश्वकर्मा को हरिंग्टनगंज ब्लॉक अध्यक्ष, जयराम प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष, रवि यादव को जिला उपाध्यक्ष, प्रमोद यादव को जिला सचिव, धर्मेंद्र शर्मा को जिला सचिव, राम सिंह यादव को जिला सचिव, रजनीश यादव को जिला सचिव मनोनीत किया गया है।
बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष गोविंद विश्वकर्मा और संचालन महासचिव बसंत लाल चौरसिया ने किया। बैठक में रविंदर चौरसिया, वंशराज चौरसिया, विजेंद्र यादव, सुनील शर्मा, अनमोल शर्मा, हरि कृष्ण यादव, शुभम चौरसिया, जगजीवन पटेल, आदर्श चौरसिया, राहुल सेन शुक्ला, अमरजीत कनौजिया, गंगाराम, राघवेंद्र यादव समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत