Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश यादव ने कहा कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता। उनका मकसद लोगों में डर पैदा करना होता है। सरकार को ऐसे आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अखिलेश यादव ने गुरुवार को "हम ऐसी घटना की निंदा करते हैं, ऐसे आतंकियों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता। आतंकियों का मकसद डर पैदा करना, देश और प्रदेश का कारोबार बंद करना और लोगों को परेशान करना होता है। इस घटना के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है। हमारे राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव सर्वदलीय बैठक में समाजवादी पार्टी की ओर से सुझाव रखेंगे।"
उन्होंने कहा, "आज उनके साथी सपा कार्यालय में बड़े पैमाने पर यूपी और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी साहब का कार्यक्रम आयोजित करना चाहते थे। लेकिन, पहलगाम में हुए हालके के बाद हमने कार्यक्रम को काफी छोटा कर दिया गया था। जो घटना हुई है वो बहुत दुखद है, पर्यटक शहीद हुए हैं। घटना के जो वीडियो आ रहे हैं, सोशल मीडिया और अन्य मीडिया के माध्यम से जो भी वीडियो आ रहे हैं, ये बहुत गंभीर मुद्दा है, इसलिए समाजवादी पार्टी ने फैसला किया है कि दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हिस्सा लेंगे और समाजवादी पार्टी का पक्ष रखेंगे।"
सपा प्रमुख ने आगे कहा, "इस घटना के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है। किसी भी राजनीतिक दल को ऐसी घटना से राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए क्योंकि ये देश का सवाल है। किसी भी तरह की फर्जी खबर या हमारी सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाली खबरों को रोकना भारत सरकार की जिम्मेदारी है। हम भारत सरकार द्वारा लिए गए कड़े फैसलों के पक्ष में हैं।" अगर सरकार इससे भी कड़े फैसले ले सकती है तो उसे ऐसा करना चाहिए।'' उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देश के युवा अग्निवीर के पक्ष में नहीं हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत