लखनऊः कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम ने बीजेपी को सबसे मजबूत और संगठित पार्टी बताकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जबकि कांग्रेस और उसके साथी दल नए तरीके से गठबंधन को खड़ा करने की सोच रहे हैं। इसमें संदेह नहीं है कि पी चिदंबरम ने इंडिया गठबंधन के अस्तित्व पर सवाल कर खुद को बागी नेताओं की लिस्ट में शामिल कर लिया है। मृत्युंजय सिंह यादव ने हाल में ही इंडिया गठबंधन की तरीफें कर उसे काफी मजबूत बताया था।
उन्होंने गठबंधन में किसी भी प्रकार की तकरार से इंकार किया था। पी चिदंबरम उनके विचारों पर चिंतन करने की सलाह दे रहे हैं। वह कहते हैं कि विपक्ष की एकता और उसके गठबंधन के भविष्य पर सोचना चाहिए। यद्यपि पी चिदंबरम देश में कई दशकों की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उनका अनुभव पुराना है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। देश की राजनीति में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी टिप्पणी शब्दों को लेकर जबरदस्त है। वह कहते हैं कि मुझे तो यकीन ही नहीं होता कि उनका विपक्षी गठबंधन मजबूत है।
चिदंबरम ने अपने जमाने के नेता सलमान खुर्शीद को भी लपेटते हुए कहा कि खुर्शीद इंडिया गठबंधन की वार्ता टीम का हिस्सा थे, वह अपने गठबंधन की मजबूती पर स्पष्ट करें। हालांकि, उन्होंने इस बात पर खुशी जताई है कि यदि उनकी पार्टी का गठबंधन मजबूत है तो उनके लिए भी यह खुशी की बात है। चुनाव के प्रति उनका अलग नजरिया है। उन्होंने कहा कि हमें अभी पूर्ण विकसित लोकतंत्र के लिए प्रयास करना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”