Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया। इसी के साथ ही भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया। एक ओर जहां ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देशभर में मोदी सरकार की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) ने सवाल उठाए हैं। साथ ही सबूत भी मांगे हैं।
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण कहना है कि केंद्र सरकार ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इसका भावनात्मक फायदा उठा रही है। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या सरकार ने भावनात्मक लाभ के लिए इसका नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा है? मीडिया से बात करते हुए पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि युद्ध बम, बंदूक और विमानों से लड़ा जाता है, दिखावटी कार्रवाई से नहीं। उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन का नाम रखने से युद्ध नहीं जीता जा सकता। ऑपरेशन का नाम तो ठीक है। लेकिन भारत सरकार ने सोचा होगा कि ऑपरेशन का नाम 'सिंदूर' रखने से उन्हें कुछ भावनात्मक लाभ मिल सकता है।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के 26 लोग मारे गए थे, जबकि कई घायल हुए थे। इसके जवाब में भारत ने मंगलवार आधी रात को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर हमला कर एक साथ 9 आतंकी ठिकानों पर ध्वस्थ कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में करीब 100 आतंकी मारे गए। इस तरह भारत ने पहलगाम हमले का बदला लिया। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। तभी से लग रहा था कि भारत बदला जरूर लेगा लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी बदला ले लेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”