नई दिल्ली, दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस को दान दिया उनके साथ धोखाधड़ी की गयी। ईडी ने कहा कि जिन लोगों ने दान दिया उनमें से कुछ को टिकट दिए गए। स्पेशल जज विशाल गोगने ने आरोपितों का पक्ष सुनने के लिए 14 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से एएसजी एसवी राजू ने इस मामले में गवाहों के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को जिन लोगों ने दान दिया उनके साथ धोखाधड़ी की गयी। कुछ दानदाताओं को टिकट भी दिए गए। राजू ने गांधी परिवार की उस दलील का विरोध किया कि एसोसिएटेड जनरल्स लिमिटेड (एजेएल) पर उनका कोई नियंत्रण नहीं था। उन्होंने कहा कि एजेएल ही मूल रुप से नेशनल हेराल्ड की प्रकाशक थी।
चीमा ने कहा था कि ईडी एजेएल का मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन क्यों नहीं दिखा रही है। एजेएल की स्थापना जवाहर लाल नेहरु, जेबी कृपलानी, रफी अहमद किदवई और दूसरे कांग्रेस नेताओं ने 1937 में की थी। 4 जुलाई को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि ईडी ने एक आश्चर्यजनक और अप्रत्याशित मामला बनाया। ईडी ने आश्चर्यजनक से भी ज्यादा मामला बनाया है। ये मनी लांड्रिंग का ऐसा मामला है जिसमें संपत्ति का कोई जिक्र नहीं है।
यंग इंडियन ने पूरी कार्रवाई एसोसिएटेड जनरल लिमिटेड को कर्ज मुक्त करने के लिए की। हर कंपनी अपने को कर्ज मुक्त करने के लिए कानून के मुताबिक कदम उठाती है। कंपनियां अपने को कर्ज मुक्त करने के लिए दूसरी कंपनी को दे देती हैं। यंग इंडियन लाभ कमाने वाली कंपनी नहीं है। ईडी ने सालों तक कुछ नहीं किया और किसी निजी शिकायत को आधार बनाकर कार्रवाई शुरु की। ईडी की ओर से 3 जुलाई को दलीलें पूरी कर ली गयी थीं। ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने कहा था कि यंग इंडियन 2000 करोड़ की आपराधिक आय प्राप्त करने का एक साधन था और यह मनी लांड्रिंग का एक क्लासिक मामला है। राजू ने कहा था कि शेयर होल्डिंग सिर्फ नाम के लिए है और अन्य आरोपी गांधी परिवार की कठपुतली हैं।
ईडी ने कहा था कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी कांग्रेस को नियंत्रित करते हैं। उनका उद्देश्य 92 करोड़ प्राप्त करना नहीं था। उनका उद्देश्य 2000 करोड़ रुपये प्राप्त करना था। ईडी ने कहा था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने 2000 करोड़ की संपत्ति के लिए मात्र 50 लाख रुपये ही दिए। ईडी ने कहा था कि एसोसिएटेड जनरल्स लिमिटेड का स्वामित्व लेने के बाद गांधी परिवार के नियंत्रण वाली यंग इंडियन लिमिटेड ने घोषणा की कि वो नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन नहीं करेगा।
कोर्ट ने 2 मई को इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सात आरोपियों को नोटिस जारी किया था। ईडी ने 15 अप्रैल को कोर्ट में अभियोजन शिकायत दाखिल किया था। ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सैम पित्रोदा को इसी मामले में आरोपी बनाया है। ईडी ने कानून की धारा 44 और 45 के तहत शिकायत दाखिल किया है। इस मामले में शिकायतकर्ता सुब्रह्ण्यम स्वामी का आरोप है कि दिल्ली में बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित हेराल्ड हाउस की 16 सौ करोड़ रुपये की बिल्डिंग पर कब्जा करने के लिए साजिश के तहत यंग इंडियन लिमिटेड को एजेएल की संपत्ति का अधिकार दिया गया। स्वामी का कहना है कि हेराल्ड हाउस को केंद्र सरकार ने समाचार पत्र चलाने के लिए जमीन दी थी, इस लिहाज से उसे व्यावसायिक उद्देश्य के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता।
अन्य प्रमुख खबरें
Annamalai: तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ी, BJP ने स्वीकार किया इस्तीफा
2026-06-05
कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण के बाद लिए पांच अहम फैसले
2026-06-04
शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड का मुख्य आरोपी सीबीआई के शिकंजे में, बकियों की तलाश जारी
2026-06-04
गृह मंत्रालय पर टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, मची हलचल
2026-06-04
Laapata Ladies Poster: भाजपा ने महुआ मोइत्रा से सायोनी तक TMC की महिला नेताओं पर कसा तंज
2026-06-04
2026-06-03
राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ममता ने लिया बड़ा फैसला, TMC की सभी समितियां भंग
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
विधानसभा चुनाव में हार के बाद युवाओं से संपर्क साधेगी DMK, कल से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान
2026-06-01
सोनारपुर घटना पर सियासत तेज: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, विपक्षी नेताओं ने भी की निंदा
2026-05-30
महंगाई, बिजली संकट और नीट पेपर लीक को लेकर सपा का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
2026-05-30
2026-05-29
तृणमूल कांग्रेस का संकट का दौर! अरूप चक्रवर्ती और शांतनु सेन ने भी छोड़ा प्रवक्ता पद
2026-05-28