National Herald Case: नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे का नाम शामिल है। ED की चार्जशीट पर आगबबूला हुई कांग्रेस ने देशव्यपी विरोध प्रदर्शन (Congress protests) शुरू कर दिया है। कांग्रेस देशभर में ईडी कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रही है।
कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी ने हमेशा भारत की आत्मा की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी है और भविष्य में भी यह लड़ाई जारी रखेगी। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई को तानाशाही और बदले की राजनीति करार दिया है।
इस सिलसिले में कांग्रेस पार्टी देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ राज्य मुख्यालयों में प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तरों के सामने और संबंधित राज्यों में जिला स्तर पर केंद्र सरकार के दफ्तरों के सामने प्रदर्शन (Congress protests) कर रही है। वहीं, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बता दें कि नेशनल हेराल्ड (National Herald Case) मनी लॉन्ड्रिंग केस की शुरुआत 2012 में हुई थी, जब BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और उनसे जुड़े संगठनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच ईडी कर रही थी। अब इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है। यह चार्जशीट प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धारा 3 (मनी लॉन्ड्रिंग) और धारा 4 (दंड) के तहत दाखिल की गई है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद दिल्ली, लखनऊ और मुंबई समेत कई शहरों में करीब 661 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया गया है।
ईडी ने 12 अप्रैल 2025 को इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें कई अचल संपत्तियां जब्त की गईं। इस मामले की अगली सुनवाई अब 25 अप्रैल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। कोर्ट ने ईडी से केस डायरी भी मांगी है, जिससे साफ है कि मामला गंभीर है और आने वाले दिनों में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत