PM MODI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के दूसरे सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है। अब उनसे आगे सिर्फ देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को लगातार 4,078 दिनों तक भारत के प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है और इंदिरा गांधी (4,077 दिन, 24 जनवरी 1966 - 24 मार्च 1977) को पीछे छोड़ते हुए इस श्रेणी में दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
अब सिर्फ देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ही पीएम मोदी से आगे हैं। लगातार तीन लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) जीतने के मामले में पीएम मोदी पहले ही जवाहरलाल नेहरू जैसे पहले प्रधानमंत्री की बराबरी कर चुके हैं। हालांकि, कार्यकाल के मामले में मोदी जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के मामले में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक कुल 6126 दिनों तक लगातार इस पद पर कार्य किया।
मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, जिसके बाद वे 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री बने। इस प्रकार से वह राज्य और केंद्र में किसी निर्वाचित सरकार के मुखिया का कार्यभार संभालने वाले पहले भारतीय नेता बन गए हैं (कुल 24 वर्ष से अधिक)। मोदी दो पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं और कुल कार्यकाल के मामले में सभी गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों से आगे हैं।
गुजरात में जन्मे मोदी केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में दो पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता भी हैं । मोदी भारत के सभी प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों में एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने पार्टी नेता के रूप में लगातार छह चुनाव जीते हैं । इनमें 2002, 2007 और 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव और 2014, 2019 और 2024 में आम चुनाव शामिल है।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत