Waqf के नाम पर भड़काई जा रही हिंसा...मुर्शिदाबाद की घटना पर CM योगी का विपक्ष पर हमला
खबर सार :-
Waqf Protest: वक्फ कानून बनने बाद से देशभर में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। देशभर के कई मुस्लिम संगठन इस संशोधन विधेयक के खिलाफ लामबंद हो गए हैं।
खबर विस्तार : -
Waqf Protest: वक्फ कानून बनने बाद से देशभर में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। कई मुस्लिम संगठन इस संशोधन विधेयक के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जमकर हंगामा और हिंसा हुई। वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने रविवार को मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर भी चिंता जताई। साथ ही वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।
Waqf Protest: वक्फ कानून के नाम पर भड़काई जा रही हिंसा
सीएम योगी ने विपक्ष पर वक्फ को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वक्फ कानून के नाम पर हिंसा भड़काई जा रही है। लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, हमें आश्चर्य है कि यह (पश्चिम बंगाल) वही राज्य है जहां वक्फ के नाम पर लाखों एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया। उनके पास कोई कागजात या राजस्व रिकॉर्ड नहीं है। अब जब संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पारित हो गया है और उस पर कार्रवाई हो रही है, तो उसके खिलाफ हिंसा भड़काई जा रही है।''
मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की बेरहमी से हत्या
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उन्हें उनके घरों से खींचकर मार दिया गया है। ये सब कौन हैं? ये वही दलित, वंचित और गरीब हिंदू हैं जिन्हें इस जमीन से सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है। इन्हें डर है कि अगर दलितों, वंचितों और गरीबों को ऊंची इमारतें मिल गईं तो वोट बैंक खत्म हो जाएगा, गुमराह करने की राजनीति हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। इसलिए ये हिंसा भड़का रहे हैं।
कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पहले उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर को चुनाव हारने के लिए मजबूर किया। उनके महापरिनिर्वाण के बाद उन्होंने दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। कांग्रेस ने उनका स्मारक भी नहीं बनने दिया।"
5 अप्रैल में राष्ट्रपति ने बिल को दी मंजूरी
गौरतलब है कि लोकसभा और राज्यसभा ने क्रमश: 3 अप्रैल और 4 अप्रैल की मध्य रात्रि के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 अप्रैल को इसे अपनी मंजूरी दे दी। वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश होने के बाद से ही विभिन्न मुस्लिम संगठनों समेत विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04
-
'बात सीटों की नहीं, जीत की है, सीट-शेयरिंग पर अखिलेश का साफ संदेश
2026-10-04
-
ECI के विरोध में मुंबई में आज मार्च, ठाकरे बंधु करेंगे नेतृत्व
2026-10-04
-
सपा ने बदले गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा के प्रत्याशी
2026-10-03
-
राहुल गांधी ने की डिजिटल पहल की शुरुआत, लोगों से जुड़ने की अपील
2026-10-03
-
विपक्ष को punjab में करारा जवाब देने की तैयारी, PM आज दिल्ली में देंगे training
2026-10-03
-
शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को भाजपा ने बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’
2026-10-03
-
आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस ने बनाया UP का प्रदेश अध्यक्ष
2026-10-02
-
यूपी के मंत्री एके शर्मा ने किया श्रमदान, शहीदों को दी श्रृद्धांजलि, ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प
2026-10-02